{"_id":"5d476e238ebc3e6cb66e9049","slug":"body-of-son-of-bjp-leader-found-hanging-from-tree-in-west-bengal-police-detained-five-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में पेड़ से लटकता मिला भाजपा नेता के बेटे का शव, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में पेड़ से लटकता मिला भाजपा नेता के बेटे का शव, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया
Mon, 05 Aug 2019 05:15 AM IST
Nilesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 05 Aug 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला इलाके में रविवार सुबह एक भाजपा नेता के बेटे का पेड़ से लटकता शव बरामद होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। भाजपा समर्थकों ने पिंटू मान्ना (19) नामक उक्त युवक की हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पार्टी का आरोप है कि हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पिंटू का शव पेड़ पर लटका दिया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा की घाटाल शाखा की अध्यक्ष अंतरा भट्टाचार्य ने कहा कि इस हत्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाथ होने का संदेह है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन करते हुए भाजपा पर इस घटना के राजनीतिकरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है और अब तक पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन