{"_id":"642780d997d96bd78d070c43","slug":"body-of-mbbs-student-found-hanging-from-fan-in-hostel-read-other-important-news-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना : हॉस्टल में पंखे से लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव, पढ़ें अन्य अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना : हॉस्टल में पंखे से लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव, पढ़ें अन्य अहम खबरें
Sat, 01 Apr 2023 06:24 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Apr 2023 06:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र का शव शुक्रवार को तेलंगाना के निजामाबाद स्थित उसके हॉस्टल के कमरे में लटका पाया गया। पुलिस ने बताया, पेड्डापल्ली निवासी छात्र निजामाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहा था। कुछ छात्रों ने उसके शव के छात्रावास के कमरे में छत के पंखे से लटके हुए मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
लिथुआनिया में भारत ने शुरू किया नया दूतावास
नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को लिथुआनिया में अपने नये दूतावास की शुरुआत की। भारत ने कहा कि यह देश की कूटनीतिक पहुंच को बढ़ाने के साथ ही रणनीतिक सहयोग को सुदृढ़ बनाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि विलनियस में भारतीय दूतावास ने आज परिचालन शुरू कर दिया है। यह भारत-लिथुआनिया साझेदारी को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
गोवा : प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के अब तक 32 कार्यकर्ता गिरफ्तार
पणजी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के अब तक 32 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वह भाजपा विधायक प्रवीण अर्लेकर के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। अर्लेकर ने कहा कि पीएफआई तटीय राज्य में सांप्रदायिक अशांति फैला सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई उड़ान में चोरी के आरोप में दो कर्मचारी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई जाने वाली एक कार्गो एयरलाइन से कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराने के आरोप में दो कर्मचारियों प्रदीप और मोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि चोरी की सूचना सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लि. के सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस थाने में दी थी। एजेंसी
दो बार साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखिका सारा का निधन
तिरुवनंतपुरम। प्रसिद्ध लेखिका सारा थॉमस का शुक्रवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। यह जानकारी पारिवारिक सूत्रों ने दी। थॉमस ने दो बार केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त किया था। उनकी प्रसिद्ध कृति नर्मदिपुदव ने 1979 में केरल साहित्य अकादमी और 2010 में मलयालम साहित्य में योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 1976 में उनके उपन्यास मुरिपादुकल पर मणिमुझक्कम नामक फिल्म बनी थी।