फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bodies of Indians who die abroad due to COVID can be brought back MHA

गृह मंत्रालय ने कहा- कोरोना से विदेश में दम तोड़ चुके भारतीयों के पार्थिव शरीर वापस लाए जा सकते हैं

Sat, 25 Apr 2020 09:53 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 25 Apr 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Bodies of Indians who die abroad due to COVID can be brought back MHA
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI
गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कोरोना के कारण विदेश में दम तोड़ चुके भारतीय नागरिकों और ओसीआई कार्डधारकों के पार्थिव शारीर वापस भारत लाए जा सकते हैं। मगर जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन जरूरी होगा। एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को इस संबंध में विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन


यह स्पष्ट किया गया है कि भारतीय नागरिकों व ओसीआई कार्डधारकों के पार्थिव शरीर को लाने की अनुमति है। अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में स्वास्थ्य और विदेश मंत्रालय को कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से यह कहा गया है कि इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने कहा कि यदि उपरोक्त अनुशंसा के विपरीत संदिग्ध या पुष्ट पार्थिव के मामले के भारतीय हवाई अड्डों पर आते हैं, तो संबंधित हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारी को कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी को मृत्यु प्रमाण-पत्र का सत्यापन करना होगा, मृत्यु के कारण की पुष्टि करनी होगी कि क्या वह कोरोना संदिग्ध था या संक्रमित। साथ ही भारतीय दूतावासों या उच्च आयोगों द्वारा जारी किए गए शव के परिवहन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी सत्यापित करना होगा। 


भारतीय विमान (सार्वजनिक स्वास्थ्य) नियमों के अनुसार ताबूत की पैकिंग का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही उसे बाहर लाने की अनुमति मिलेगी। अगर ताबूत में किसी भी तरह का नुकसान दिखता है, तो कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के साथ उसे हाथ लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed