फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMW hit-and-run case: Mumbai court sends accused driver to jail for 14 days

Mumbai Hit and Run Case: अदालत ने ड्राइवर को 14 दिन की हिरासत में भेजा, पुलिस ने कहा- नशे में धुत था मिहिर शाह

Thu, 11 Jul 2024 05:50 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 11 Jul 2024 05:50 PM IST
सार

मुंबई हिट एंड रन मामले में अदालत ने मुख्य आरोप के ड्राइवर राजरिशि बिदावत की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। उधर पुलिस का कहना है कि हादसे के समय मुख्य आरोपी मिहिर शाह बुरी तरह से नशे में धुत था। 

विज्ञापन
BMW hit-and-run case: Mumbai court sends accused driver to jail for 14 days
BMW Hit & Run Case - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में हर दिन नई बातें, नए खुलासे निकलकर सामने आ रहे हैं। मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने पहले ही अपना गुनाह कबूल कर लिया है तो दूसरी तरफ उनके परिवार के ड्राइवर, राजरिशि बिदावत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


14 दिन के लिए बढ़ाई गई ड्राइवर की हिरासत
पुलिस ने बिदावत को प्रमुख महानगरीय न्यायाधीश एसपी भोसले के समक्ष पेश किया। दरअसल, 11 जुलाई को बिदावत की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। पुलिस ने अदालत से अनुरोध किया कि बिदावत की न्यायिक हिरासत को बढ़ाया जाए। पुलिस ने कहा कि इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच अभी भी जारी है। इसके बाद अदालत ने बिदावत को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। हालांकि, मिहिर के पिता राजेश शाह भी इस मामले में एक अन्य आरोपी हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 
विज्ञापन


मिहिर शाह ने जमकर पी थी शराब 
पुलिस ने अदालत को बताया कि मुख्य आरोपी मिहिर शाह बुरी तरह से नशे में धुत था। मिहिर शाह ने हाल ही में अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि मिहिर ने घटना से पहले शराब पी थी। हैरानी की बात यह है कि उसने हादसे वाली रात को दो अलग-अलग जगहों पर जमकर शराब पी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के आरोप पत्र में चौंकाने वाला खुलासा
इस घटना के मुख्य आरोपी मिहिर शाह के पिता, राजेश शाह शिवसेना नेता हैं। हादसे के दिन मिहिर शाह के साथ कार में राजरिशि बिदावत भी बैठे थे। पुलिस ने इस मामले में अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया था। आरोप पत्र में बताया गया था कि कावेरी नखवा को एक बार नहीं बल्कि दो बार कार से कुचला गया था। पहले उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार से घसीटा गया और उसके बाद बांद्रा वर्ली सी लिंक से ठीक पहले कावेरी को कार के बोनट से हटाकर सड़क में रखा गया। इसके बाद बिदावत ने कार चलाई और वहां से जाने से पहले एक बार फिर से महिला को रौंदा गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद मिहिर शाह के पिता राजेश शाह ने बिदावत को कार चलाने के निर्देश दिए थे।


क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। महिला कार के साथ काफी दूरी तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मिहिर बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वर्ली पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर बिदावत को हादसे के बाद भागने में मिहिर की मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। कार का राजेश शाह के नाम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed