{"_id":"5f9dcf69436d00773a7074d3","slug":"bmc-fined-3-5-crore-rupees-for-traveling-without-masks-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बिना मास्क घूमने वालों से बीएमसी ने वसूला 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में बिना मास्क घूमने वालों से बीएमसी ने वसूला 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना
Sun, 01 Nov 2020 02:26 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र के मुंबई में देखा गया है। ऐसे में बीएमसी ने बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसी कड़ी में मुंबई में बिना मास्क घूमने वाले गैर जिम्मेदार शख्स पर बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए अब तक जुर्माने के तौर पर 3.5 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस से लोगों को संक्रमित होने से बचाने के लिए बीएमसी ने मुंबई में ‘नो मास्क नो एंट्री’ अभियान हर जगह लागू किया है। इसके साथ ही बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर बीएमसी ने 200 रुपये का जुर्माना लगाने का भी प्रावधान रखा है।
विज्ञापन
जिसके तहत बीएमसी ने 20 अप्रैल से 29 अक्तूबर के बीच फेस मास्क मानदंडों के 1,60,279 उल्लंघनों के लिए लगभग 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। कोरोना आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई में शुक्रवार शाम तक 1,145 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। जिसमें 1,101 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 32 मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
इसी के साथ आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल मामले अब 2,56,507 हो गई हैं।