फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Blasts in Delhi since 2000 Over 15 blasts till date explosions rocked Delhi multiple deaths injury know detail

Blasts In Delhi: बीते 25 साल में 15 से अधिक धमाकों से दहली दिल्ली; 50 से अधिक मौतें, 400 से अधिक लोग हुए घायल

Mon, 10 Nov 2025 10:50 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 10 Nov 2025 10:50 PM IST
सार

Blasts in Delhi Since 2000: दिल्ली पिछले 25 वर्षों में करीब 15 बार दहल चुकी है। वहीं पिछले धमाके की बात की जाए तो साल 2012 में दिल्ली में धमाका हुआ था। एक आंकड़े के अनुसार, इन धमाकों में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पढ़ें दिल्ली में हुए धमाकों का इतिहास...

विज्ञापन
Blasts in Delhi since 2000 Over 15 blasts till date explosions rocked Delhi multiple deaths injury know detail
साल दर साल धमाकों से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में 13 साल बाद फिर धमाका हुआ है। ये दूसरा मौका है, जब लाल किले के पास कोई धमाका हुआ है। इससे पहले साल 2012 में 13 फरवरी को धमाका हुआ था, धमाके की जगह औरंगजेब रोड थी। वहीं अगर बीते 25 साल के इतिहास की बात करें तो साल 2000 से लेकर अब तक दिल्ली में 15 से ज्यादा धमाके हुए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में साल दर साल धमाकों का इतिहास
राजधानी में धमाकों का सिलसिले की बात करें, तो साल 2000 में चार जगहों पर धमाके हुए इसमें 6 जनवरी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, 27 फरवरी को पहाड़गंज, 16 मार्च को सदर बाजार और 18 जून को लाल किले के पास धमाका हुआ है।
विज्ञापन


साल 2001
वहीं इसके अगले साल 2001 में भी चार धमाके हुए थे, जिसमें 9 मई को और डलहौजी रोड पर आर्मी मुख्यालय, 20 मई को सीजीओ कॉम्पलेक्स, 11 अगस्त को साउथ एक्सटेंशन और 13 दिसंबर को सबसे बड़ा धमाका संसद के पास हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2005
साल 2001 के बाद साल 2005 में भी एक बार दिल्ली धमाके से दहली थी। इस बार लिबर्टी-सत्यम सिनेमा के पास 22 मई को धमाका हुआ था।

साल 2006
वहीं इसके अगले साल 2006 में पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास धमाका हुआ। ये धमाका 14 अप्रैल को हुआ था।

साल 2008
साल 2006 के बाद दिल्ली साल 2008 में एक बार फिर धमाके का शिकार हुई, इस साल दो धमाके हुए। इसमें पहला धमाका 13 सितंबर को करोल बाग, कनॉट प्लेस और ग्रेटर कैलाश इलाके में हुए थे। वहीं दूसरा धमाका महरौली में फ्लावर मार्केट में 27 सितंबर को हुआ।


साल 2010
फिर साल 2010 में एक बार दिल्ली में धमाका हुआ, इस बार भी जामा मस्जिद के इलाके को निशाना बनाया गया। ये धमाका 19 सितंबर को हुआ था।

साल 2011
2010 के बाद अगले साल 2011 में दिल्ली में दो बड़े धमाके हुए, इस बार 25 मई और 7 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट के इलाके में धमाके हुए थे।

साल 2012
सोमवार 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके से पहले दिल्ली में आखिरी धमाका साल 2012 में हुआ था। तब 13 फरवरी को नई दिल्ली में औरंगजेब रोड पर धमाका हुआ था।

 
क्रम तारीख दिल्ली में कहां हुआ धमाका?
1  6 जनवरी 2000  पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
2  27 फरवरी 2000  पहाड़गंज
3  16 मार्च 2000  सदर बाजार
4  18 जून 2000  लाल किला
5  9 मई 2001  आर्मी मुख्यालय/डलहौजी रोड
6  20 मई 2001  सीजीओ कॉम्प्लेक्स
7  11 अगस्त 2001  साउथ एक्सटेंशन
8  13 दिसंबर 2001  संसद
9  22 मई 2005  लिबर्टी/सत्यम सिनेमा
10  14 अप्रैल 2006  जामा मस्जिद, पुरानी दिल्ली
11  13 सितंबर 2008  करोल बाग, कनॉट प्लेस और ग्रेटर कैलाश
12  27 सितंबर 2008  फ्लावर मार्केट, महरौली
13  19 सितंबर 2010  जामा मस्जिद
14  25 मई 2011  दिल्ली हाई कोर्ट
15  7 सितंबर 2011  हाई कोर्ट, दिल्ली
16  13 फरवरी 2012  औरंगजेब रोड, नई दिल्ली
17  10 नवंबर 2025  लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed