{"_id":"6394c4550cc0e6269c42cd33","slug":"blast-in-taar-tank-number-11-in-vizag-steel-plant-during-maintenance-work-andhra-pradesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: विजाग स्टील प्लांट के तार टैंक में हुआ विस्फोट, तीन मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: विजाग स्टील प्लांट के तार टैंक में हुआ विस्फोट, तीन मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल
Sat, 10 Dec 2022 11:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:09 PM IST
सार
बीते नवंबर में भी आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के गौरीपट्टनम में एक दवा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट हुआ था। उस हादसे में तीन लोगों की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विस्फोट
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। विशाखापत्तनम पुलिस के अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं इनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर है। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। गौरतलब है कि विशाखापत्तनम स्टील प्लांट को विजाग स्टील प्लांट के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे हुआ हादसा
विशाखापत्तनम पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुए विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (वीएसपी) के तार टैंक नंबर 11 में रखरखाव के काम के दौरान विस्फोट हो गया। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (वीएसपी) ने भी इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि टैंक अस्थायी रूप से सेवा से बाहर था। जिस समय उसमें विस्फोट हुआ तब कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि इस हादसे की चपेट में तीन लोग आए हैं। तीन मजदूरों में से एक मजदूर जी नागेश की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल तीनों का इलाज एक कॉर्पोरेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बीते महीने भी हुआ था ऐसा ही हादसा
गौरतलब है कि बीते नवंबर में भी आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के गौरीपट्टनम में एक दवा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट हुआ था। उस हादसे में तीन लोगों की मौत भी हो गई थी। हालांकि हादसे में मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया गया था।
विज्ञापन