फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   blast in north goa village in cashew farm businessman detained

Goa: उत्तरी गोवा में गोदाम में हुआ बम विस्फोट, पुलिस ने संदिग्ध व्यापारी को हिरासत में लिया

Tue, 09 Apr 2024 10:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 Apr 2024 10:27 AM IST
सार

घटना उत्तरी गोवा जिले के अनसोलेम गांव में हुई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज वेलपोई शहर तक सुनी गई, जो कि घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर है। 

विज्ञापन
blast in north goa village in cashew farm businessman detained
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तरी गोवा जिले में काजू के एक खेत में विस्फोट हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय व्यापारी को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि काजू के खेत में बने गोदाम में जिलेटिन की छड़ें रखी गईं थी, जिनमें सोमवार की रात अचानक से धमाका हो गया। विस्फोट में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन धमाके के चलते आसपास के कई घरों में खिड़कियों के कांच टूट गए हैं और कई घरों में दरार आ गई हैं। जिस गोदाम में जिलेटिन छड़ें रखी थी, वो पूरी तरह से तबाह हो गया है। 
विज्ञापन


चार किलोमीटर तक सुनी गई धमाके की आवाज
घटना उत्तरी गोवा जिले के अनसोलेम गांव में हुई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज वेलपोई शहर तक सुनी गई, जो कि घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर है। जिस वक्त धमाका हुआ, उस वक्त वेलपोई शहर में सिगमो परेड निकाली जा रही थी। विस्फोट के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात ही नसीर हुसैन जामदार को हिरासत में लिया है। जिस काजू के खेत में बने गोदाम में धमाका हुआ, वह नसीर जुनैद का ही है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि धमाके के असर से दो-तीन किलोमीटर दूर तक मकानों में दरार आ गई। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में पता चला है कि जिलेटिन छड़ें आसपास के स्टोन क्रशर प्लांट में इस्तेमाल की जा रहीं थी। वहीं धमाके के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है। स्थानीय विधायक देविया राणे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'साजिशकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed