फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJPs Mission Karnataka PM Modi will flag off Vijay Sankalp Yatra will address public meeting in Davangere

भाजपा का मिशन कर्नाटक: विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, दावणगेरे में जनसभा को करेंगे संबोधित

Tue, 14 Mar 2023 09:56 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 14 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस राज्य में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उसे 36.35 प्रतिशत वोटों के साथ 104 सीटों पर सफलता मिली थी। जबकि कांग्रेस ने 38.14 प्रतिशत वोटों के साथ 80 सीटों पर सफलता पाई थी।

विज्ञापन
BJPs Mission Karnataka PM Modi will flag off Vijay Sankalp Yatra will address public meeting in Davangere
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मार्च को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा की  'विजय संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे और इसमें भाग लेंगे। इसके बाद वे दावणगेरे में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे भाजपा के 'मिशन कर्नाटक' के लिए औपचारिक शुरुआत की तौर पर देखा जा रहा है। राज्य में इसी वर्ष मई महीने में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। 
विज्ञापन


कर्नाटक में भाजपा के सामने अपनी सरकार बचाने की चुनौती है। पार्टी ने मुख्यमंत्री बी. बोम्मई के चेहरे के साथ चुनाव में जाने का निर्णय किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले दिनों कई योजनाओं की शुरुआत कर 'मिशन कर्नाटक' को आगे बढ़ाया। इस बार के दौरे में चुनावी अभियान को औपचारिक शक्ल दी जा सकती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Karnataka: 2013 के मुकाबले ज्यादा वोट पाकर भी 2018 में घटीं कांग्रेस की सीटें, किस जिले में किसे मिली थी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस राज्य में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उसे 36.35 प्रतिशत वोटों के साथ 104 सीटों पर सफलता मिली थी। जबकि कांग्रेस ने 38.14 प्रतिशत वोटों के साथ 80 सीटों पर सफलता पाई थी। चुनाव के बाद कांग्रेस ने जनता दल (एस) के सहयोग से सरकार बनाई थी। लेकिन बाद में नई परिस्थितियों में भाजपा राज्य में अपनी सरकार बनाने में सफल रही।   

कांग्रेस हुई मजबूत
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस बार भाजपा के लिए कर्नाटक में परिस्थितियां बहुत अनुकूल नहीं हैं। कांग्रेस ने पिछली बार की अपनी बढ़त और ज्यादा मजबूत बनाने में सफलता पाई है। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस इस राज्य में ज्यादा मजबूत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसी राज्य से आते हैं और दलित समुदाय से संबंध रखते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह वर्ग कांग्रेस के पक्ष में झुक सकता है। 
 

भाजपा के सामने चुनौती
वहीं, भाजपा के सामने राज्य में कई चुनौतियां हैं जिससे पार पाने के लिए उसे कोशिश करनी होगी। राज्य के कुछ नेताओं-मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इससे भाजपा सरकार की छवि धूमिल हुई है। राज्य में सांप्रदायिक तनाव में एक वर्ग विशेष कांग्रेस के पक्ष में झुक सकता है जिससे पार्टी की मुश्किल बढ़ सकती है। 

अपने अंतिम समय तक मजबूत कोशिश कर सत्ता में आने के लिए प्रसिद्ध भाजपा इस राज्य में अपने चुनावी अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed