फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bhajpa Yuva Morcha worker stabbed to death in Dharwad, three being questioned

Karnataka: धारवाड़ में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, तीन से हो रही पूछताछ

Wed, 19 Apr 2023 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Apr 2023 03:13 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक बी लोकेश ने बताया कि घटना जिले के कोट्टूर गांव में उदाचम्मा देवी मंदिर उत्सव के दौरान हुई। कुछ लोग नशे की हालत में पहुंचे थे और हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
bhajpa Yuva Morcha worker stabbed to death in Dharwad, three being questioned
प्रवीण कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के धारवाड़ में भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने भाजयुमो के कार्यकर्ता की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जिस कार्यकर्ता की हत्या हुई उनका नाम प्रवीण कुमार है। बता दें, प्रवीण भारतीय जनता युवा मोर्चा के धारवाड़ इकाई के सदस्य और ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष थे। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बी लोकेश ने बताया कि घटना जिले के कोट्टूर गांव में उदाचम्मा देवी मंदिर उत्सव के दौरान हुई। कुछ लोग नशे की हालत में पहुंचे थे और हंगामा करना शुरू कर दिया। जब प्रवीण ने उनसे पूछताछ की तो समूह ने झड़प शुरू कर दी। बाद में नशे की हालत में आए लोगों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed