फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP workers hold protest outside Vidhana Soudha in Bengaluru karnataka

कर्नाटक विधानसभा में PAK समर्थन में नारे?: BJP ने बेंगलुरु में निकाली रैली; कांग्रेस बोली- हार से विरोधी हताश

Wed, 28 Feb 2024 11:20 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 28 Feb 2024 11:20 AM IST
सार

भाजपा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध (विधानसभा) के अंदर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सुना गया है।

विज्ञापन
BJP workers hold protest outside Vidhana Soudha in Bengaluru karnataka
भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के बाद पाकिस्तान समर्थक नारे लगने का मामला अब बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस से स्पष्टीकरण क मांग कर रही है। बंगलूरू में विधान सौधा के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

विधान सौधा में कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में सैयद नसीर हुसैन और उनके समर्थकों के खिलाफ कर्नाटक भाजपा द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सिर्फ भाजपा ही नहीं मीडिया के द्वारा भी इस तरह के आरोप लगाए गए हैं कि किसी व्यक्ति के द्वारा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए हैं। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा द्वारा स्पष्टीकरण की मांग करने और पर कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा, "भाजपा अपनी हार के बाद हताश है। ऑडियो में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। पार्टी ने ऑडियो फॉरेंसिक कराया है, जिसमें कुछ नहीं पाया गया। 11 बजे तक उसकी रिपोर्ट आ जाएगी। हम एक औपचारिक वक्तव्य भी जारी करेंगे।"
इस मामले पर कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर यूदी खादर ने कहा, "हम इसकी निंदा करते हैं। इसपर कार्रवाई होनी चाहिए। यह स्पीकर के परिसर से बाहर है, इसलिए मैं मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इसपर जांच कराने के लिए चर्चा करूंगा। मेरी सभी पार्टियो से अनुरोध है कि वे राजनीतिकरण छोड़कर आपस में एकता दिखाएं। आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पार्टियों में एकता नहीं होने से इन तत्वों को बढ़ावा मिलता है।"   
कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, "अगर सच में ऐसा कुछ हुआ है तो इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह की किसी बात का समर्थन करने का कोई सवाल ही नहीं है। हमें कुछ नहीं मालूम क्योंकि इसपर एक वीडियो भी है। भाजपा इसे एक गंभीर मुद्दा बना रही है। कोई भी इसका समर्थन नहीं करेगा। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो इसपर कार्रवाई होगी।"


यह है मामला
गौरतलब है, कर्नाटक की चार सीटों पर हुए मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजों में तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई। कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर क्रमश: 47, 46 और 46 वोटों से जीते। हालांकि, अब जीत के जश्न को लेकर अब बवाल मच गया है। दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध (विधानसभा) के अंदर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सुना गया है।

भाजपा ने की शिकायत
भाजपा ने मंगलवार देर रात हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार और पार्टी विधायक व मुख्य सचेतक डोड्डानगौड़ा पाटिल ने हुसैन और उनके समर्थकों के खिलाफ विधान सौध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। ऐसे में राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। उनका कहना है कि जबतक वह मौजूद थे वहां ऐसे कोई नारे नहीं लगाए गए, अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच की जाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed