{"_id":"58b6a0904f1c1bbd568336b6","slug":"bjp-women-s-wing-leader-arrested-in-child-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की तस्करी के आरोपों के बाद भाजपा से जूही चौधरी निष्कासित ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बच्चों की तस्करी के आरोपों के बाद भाजपा से जूही चौधरी निष्कासित
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 01 Mar 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
सीआईडी ने जलपाईगुड़ी बाल तस्करी मामले में कथित संलिप्तता को लेकर भारत नेपाल सीमा के निकट बतासिया इलाके से भाजपा महिला शाखा की नेता जूही चौधरी को मंगलवार रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कम से कम 17 बच्चों की तस्करी के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) अधिकारियों ने कहा कि जूही को आगे की पूछताछ के लिए जलपाईगुड़ी लाया गया है और उन्हें बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि यदि जूही पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सीआईडी इस मामले में पहले एक एनजीओ की चीफ अडॉप्शन ऑफिसर सोनाली मंडल, उसकी अध्यक्ष चंदना चक्रवर्ती और चंदना के भाई मानस भौमिक को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन