फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will announce 16 candidates for Rajya Sabha today

भाजपा की सीईसी की बैठक आज, राज्यसभा के लिए करेगी 16 उम्मीदवारों की घोषणा

Tue, 10 Mar 2020 01:20 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Mar 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
BJP will announce 16 candidates for Rajya Sabha today
Rajya Sabha

भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को अपने राज्यसभा के उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। पार्टी ने मंगलवार शाम छह बजे केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक भाजपा मुख्यालय में बुलाई है। बैठक के बाद  पार्टी उन 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी, जहां उसकी जीत हासिल होनी तय है।  26 मार्च को 17 राज्यों की 55 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति करीब जस की तस रहने वाली है। इन 55 सीटों में से पार्टी के पास पहले 15 सीटें थीं। अब पार्टी को एक सीट ज्यादा मिलने की उम्मीद है। पार्टी खासतौर पर चुनावी राज्य बिहार को लेकर चिंतित है। जहां उसके दो सदस्य सीपी सिंह और आरके सिन्हा सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि पार्टी के हिस्से एक ही सीट आ रही है।
विज्ञापन


पार्टी को तय करना है कि इस सीट से किस बिरादरी को टिकट दिया जाए। 17 राज्यों की जिन 55 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें भाजपा के पास 15, भाजपा की सहयोगी जदयू के पास तीन, अन्नाद्रमुक के पास चार, कांग्रेस के पास 13, बीजेडी के पास  दो और अन्य दलों के पास 18 सीटें थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मध्यप्रदेश भाजपा ने हाईकमान को भेजी नामों की सूची

इस बीच मध्यप्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 22 में से 20 नामों की सूची हाईकमान को भेज दी है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और कैलाश विजयवर्गीय का नाम है। पार्टी चुनाव समिति को इसमें से दो नामों का चुनाव करना है। मध्यप्रदेश में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। सूची में मौजूदा राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जातिया और प्रभात झा का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed