फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP trying to politicise Hubbali arrest, government not indulging in vendetta politics: DK Shivakumar

Karnataka: 'हम बदले की राजनीति नहीं करते', बाबरी विध्वंस मामले में हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर शिवकुमार

Wed, 03 Jan 2024 06:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Jan 2024 06:47 PM IST
सार

Karnataka: हुबली में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि वह प्रतिशोध की राजनीति नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका राज्य शांतिप्रिय है, जहां असामाजिक गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
BJP trying to politicise Hubbali arrest, government not indulging in vendetta politics: DK Shivakumar
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हुए दंगों के मामले में एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को इस मामले पर कहा कि उनकी गिरफ्तारी कानून-व्यवस्था की प्रक्रिया का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बदले की राजनीति का सहारा नहीं लिया है। 

विज्ञापन

शिवकुमार ने कहा, हम प्रतिशोध की राजनीति नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम कर रहे हैं। हम एक शांतिप्रिय राज्य हैं। यहां असामाजिक गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने भाजपा पर मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के गृह मंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार केवल लंबित मामलों को निपटाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, कानून का उल्लंघन और राज्य का अपमान करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा सात महीने तक विपक्ष के नेता का चुनाव नहीं कर सकी। अब जब आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो वे इन मुद्दों को यह दिखाने के लिए उठा रहे हैं कि वे राजनीतिक रूप से जीवित हैं। लोकतंत्र में लोग जवाब देंगे।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम उनके जैसे अन्य दलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज नहीं कर रहे हैं। भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान बंगलूरू और हुबली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कितने मामले दर्ज किए हैं। हमने ऐसा कुछ नहीं किया है और हम भविष्य में भी ऐसा नहीं करेंगे।'

हुबली में पुलिस थाने पर प्रदर्शन करने की विपक्षी पार्टी की योजना के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे ऐसा कर सकते हैं। उन्हें ऐसा करने दें। जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने राज्य पुलिस की खाकी वर्दी का भगवाकरण कर दिया था, हम ऐसी चीजें नहीं करेंगे।

आय से अधिक संपत्ति के मामले को सीबीआई से लोकायुक्त को स्थानांतरित करने के कथित कदम के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'जब मुझे नोटिस मिलेगा तो मैं टिप्पणी करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed