फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP trying to fix caste equations for Lok Sabha elections after decisive win in mp, rajasthan, chhattisgarh

BJP: लोकसभा चुनाव के लिए समीकरण साधने की कवायद, भाजपा प्रभावशाली वर्ग को साधने की कर रही कोशिश

Fri, 08 Dec 2023 06:12 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 08 Dec 2023 06:12 AM IST
सार

भाजपा शीर्ष नेतृत्व की मंशा है कि तीनों ही राज्यों में ऐसी सरकार बने, जिसमें आदिवासी, ओबीसी, महिला और युवा वर्ग को वरीयता दिए जाने का संदेश जाए। खासकर महिला मतदाताओं का पूरी तरह साथ बना रहे। 

विज्ञापन
BJP trying to fix caste equations for Lok Sabha elections after decisive win in mp, rajasthan, chhattisgarh
नरेंद्र सिंह तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेतृत्व तीनों राज्यों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक-राजनीतिक समीकरण के लिहाज से सरकार की रूपरेखा तय करना चाहता है। सरकार के जरिये पार्टी की कोशिश इन राज्यों में हर प्रभावशाली वर्ग को साधने की है। इसी के सहारे नेतृत्व विपक्षी गठबंधन के ओबीसी कार्ड की काट के साथ अपनी दूसरी मुश्किलों को हल करना चाहता है।

विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि तीनों ही राज्यों में ऐसी सरकार बने, जिसमें आदिवासी, ओबीसी, महिला व युवा वर्ग को वरीयता दिए जाने का संदेश जाए। खासकर महिला मतदाताओं का पूरी तरह साथ बना रहे। इसके लिए नतीजों के बाद से ही कई स्तर पर विमर्श जारी हैं।  आखिरी फैसलेे से पहले क्षेत्रीय, सामाजिक, प्रशासनिक दक्षता व संगठन की भूमिका का आकलन होगा।
विज्ञापन


मुलाकातों का दौर
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नेताओं का केंद्रीय नेतृत्व से भेंट का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। नरेंद्र तोमर और बाबा बालकनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह से जहां भेंट की, वहीं रेणुका सिंह और वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से मुलाकात की।  चूंकि सरकार की रूपरेखा तैयार नहीं हुई, इसलिए नतीजे के चौथे दिन भी पार्टी न तो पर्यवेक्षक तय कर पाई और न ही विधायक दल की बैठक की ही तारीख तय हो पाई है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज घोषित हो सकते हैं पर्यवेक्षक 
भाजपा सूत्रों ने बताया कि तीनों राज्यों में विधायकों की राय जानने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है। मुख्यमंत्रियों के नामों का एलान सप्ताह के अंत तक होने की उम्मीद है। पर्यवेक्षक राज्यों के दौरे में विधायकों से एक-एक कर मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed