EC: चुनाव आयोग के प्रशिक्षण में अपने एजेंट भेजने पर तीन दलों ने जताई सहमति, मतदाता सूची के मुद्दों पर भी चर्चा
EC: भाजपा, तृणमूल कांग्रेस और बीजद ने चुनाव आयोग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने चुनावी कार्यकर्ताओं को भेजने पर सहमति जताई है, ताकि चुनावी प्रक्रियाओं और कानूनों की जानकारी बढ़ाई जा सके। इन दलों ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विस्तार
भाभारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बीजू जनता दल (बीजद) ने मंगलवार को इस बात पर सहमति जताई कि वे अपने चुनावी कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भेजेंगे, ताकि उनमें चुनावी कानूनों और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। इन तीनों दलों के प्रतिनिधिमंडलों ने दोपहर में मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि तीनों दल चुनाव आयोग के प्रशिक्षम कार्यक्रम के लिए अपने बूथ स्तर के एजेंटों, मतदान एजेंटों, मतगणना एजेंटों और चुनाव एजेटों को भेजने पर सहमत हो गए हैं।
'हर बूथ स्तर के अधिकारी करेंगे मुद्दों का समाधान'
इससे पहले 'एक्स' पर सिलसिलेवार कई पोस्ट में चुनाव आयोग ने कहा कि उसने टीएमसी प्रतिनिधिमंडल को बताया कि समान मतदाता कार्ड नंबर, डुप्लिकेट, स्थानांतरित और मृत मतदाता और अवैध प्रवासियों जैसे मुद्दों का हल हर बूथ स्तर के अधिकारी और संबंधित चुनाव पंजीकरण अधिकारी करेंगे, जिसमें राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बूथ-स्तर के एजेंटों की सक्रिय भागीदारी होगी।
Outreach: चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार के लिए EC ने शुरू की पहल, सियासी दलों के साथ बैठक का रखा प्रस्ताव
भाजपा-बीजद के प्रतिनिधिमंडल से चुनाव आयोग ने क्या कहा
चुनाव आयोग ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि केवल भारत के नागरिक, जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, उन्हें ही मतदान बूथों में मतदाता के रूप में पंजीकरण करने की अनुमति है, जहां वे सामान्य रूप से रहते हैं। आयोग ने बीजद को बताया कि राजनीतिक दल चुनावी प्रक्रिया के हर चरण में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। इसके अलावा, आयोग ने यह भी बताया कि चुनाव नियमावली 1961 के मुताबिक सभी मतदान केंद्रों में डाले गए मतों का रिकॉर्ड पहले से ही सभी उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों को दिया जाता है, जैसा कि फॉर्म 17 सी में बताया गया है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.