{"_id":"5c44ef3fbdec22737f73231d","slug":"bjp-ticks-off-stalin-for-not-echoing-rahul-for-pm-at-tmc-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के मुद्दे पर भाजपा ने स्टालिन पर निशाना साधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के मुद्दे पर भाजपा ने स्टालिन पर निशाना साधा
Mon, 21 Jan 2019 03:29 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 21 Jan 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने रविवार को कहा कि द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने कोलकाता में हुयी विपक्ष की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बात नहीं की जिससे पता लगता है कि वह अपने पहले के रुख से हट गए हैं।
विज्ञापन
स्टालिन ने हालांकि कहा कि वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के अपने रूख पर कायम हैं।
तमिलनाडु भाजपा की अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन ने यहां कहा कि स्टालिन ने चेन्नई में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बात की। लेकिन उन्होंने कोलकाता में ऐसा नहीं कहा। भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे विरोधाभासों से विपक्षी मोर्चे की रूपरेखा उजागर होती है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने बाद में मदुरै में संवाददाताओं से कहा कि अगर स्टालिन अपने रूख पर कायम हैं तो उन्होंने कोलकाता में 20 से ज्यादा दलों की मेगा रैली में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने का प्रस्ताव क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
उधर स्टालिन ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव किया था जबकि कोलकाता रैली में कई विपक्षी दल शामिल थे।
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘वह द्रमुक का कार्यक्रम था जहां हमें पूरा अधिकार था और हमने राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव किया क्योंकि तमिलनाडु के लोगों को उम्मीद है और इसमें क्या गलत है।’’