फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP taunt on INDIA Union Minister Pradhan said AAP pulled the rug under Congress same will happen in UP Bihar

INDIA पर BJP का तंज: केंद्रीय मंत्री बोले- AAP ने कांग्रेस के पैरों तले दरी खींची, यूपी-बिहार में भी यही होगा

Wed, 16 Aug 2023 06:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Aug 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
BJP taunt on INDIA Union Minister Pradhan said AAP pulled the rug under Congress same will happen in UP Bihar
धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के पैरों तले दरी खींच ली है। यही हाल उत्तर प्रदेश और बिहार में होगा। यूपी में समाजवादी पार्टी और बिहार में जनता दल यूनाइटेडव राष्ट्रीय जनता दल भी कांग्रेस के साथ ऐसा करने वाली हैं। ये घमंडिया गठबंधन 2024 तक भी नहीं टिकेगा।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अब कांग्रेस दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रही है। साफ है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के पैरों से दरी खींच ली है। 'घमंडिया गठबंधन' की तरफ से ये अभी पहला रुझान है। आगे कांग्रेस को यूपी में सपा, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, बिहार में RJD-JDU के साथ भी कुछ ऐसा ही  देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को या तो अकेले चुनाव लड़ना होगा या फिर किसी गठबंधन में तीसरे दर्जे की पार्टी रहकर। उसे पूरे देश में 100 सीट भी लड़ने को मिल पाना मुश्किल है। अब साफ हो रहा कि 'घमंडिया गठबंधन' केवल सदन में गतिरोध पैदा कर कामकाज रोकने की गलत नीयत व दिखावे के लिए बना था। यह गठबंधन ही 2024 तक नहीं टिकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया यह दावा
इससे पहले दिल्ली में बुधवार को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। बैठक से बाहर आने के बाद अलका लांबा ने कहा कि पार्टी ने हमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा है। यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।


आप का जवाब
अलका लांबा के इस बयान के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात की है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। हमारी राजनीतिक मामलों की समिति और 'I.N.D.I.A' दल एक साथ बैठक करेंगे और इस पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed