फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP takes swipe at Congress over Channis CM election, reminded Me-Too case

चन्नी के चयन पर भाजपा का वार: महिला आईएएस को भद्दा संदेश भेजने के मामले को दिलाया याद

Sun, 19 Sep 2021 08:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 19 Sep 2021 08:45 PM IST
सार

चन्नी के सीएम चयन पर भाजपा ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने चन्नी से जुड़े मी-टू मामले को लेकर निशाना साधा।
 

विज्ञापन
BJP takes swipe at Congress over Channis CM election, reminded Me-Too case
चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह कांग्रेस द्वारा चुने गए नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर भाजपा ने रविवार को करारा वार किया। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने तीन वर्ष पहले सामने आए एक महिला आईएएस अधिकारी को भद्दा संदेश भेजने से जुड़े मी-टू केस का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्हें सीएम चुनने पर तंज करते हुए राहुल गांधी को शाबासी दी।

विज्ञापन


मालवीय ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस द्वारा सीएम चुने गए चरणजीत चन्नी को तीन साल पुराने मी-टू मामले में कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। उन्होंने 2018 में एक महिला आईएएस अधिकारी को कथित तौर पर एक भद्दा संदेश भेजा था। इस मामले को दबा दिया गया था, लेकिन यह तब सामने आया जब पंजाब महिला आयोग ने चन्नी को नोटिस भेजा। बहुत अच्छे राहुल!'
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने अमरिंदर के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर दिया जवाब
वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अमरिंदर सिंह जनता द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए थे, लेकिन यह पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए वे जिसे सीएम चुनना चाहते हैं वे कर सकते हैं। 4-6 महीने की बात है, जनता फिर से अपना सीएम चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अठावले ने कैप्टन को एनडीए में आने का न्यौता दिया

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए, जिसने उन्हें अपमानित किया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को सत्ता में लाने के लिए वे काम आ सकते हैं।



न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आठवले ने कहा कि मैं अमरिंदर से पूछना चाहता हूं कि ऐसी पार्टी में रहने का क्या फायदा जिसने आपको अपमानित किया है। मैं उनसे कांग्रेस पार्टी छोड़ने और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि एनडीए में सभी का बराबर सम्मान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed