{"_id":"5da018f48ebc3e01711f7fb8","slug":"bjp-sought-time-from-home-minister-and-president-to-apprise-him-of-situation-in-bengal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर भड़की भाजपा, गृहमंत्री और राष्ट्रपति से मांगा समय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर भड़की भाजपा, गृहमंत्री और राष्ट्रपति से मांगा समय
Fri, 11 Oct 2019 11:23 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था के बारे में सूचित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से समय मांगा है। मुर्शिदाबाद के नृशंस तिहरे हत्याकांड और राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की पृष्ठभूमि में यह जानकारी सामने आई है।
पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। विजयवर्गीय ने कहा कि हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बंगाल में बदतर होती कानून-व्यवस्था से उन्हें अवगत कराने के लिए समय मांगा है। दिन-दहाड़े लोगों की हत्या की जा रही है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी राज्य में पिछले दो साल में मारे गए 80 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के ब्यौरे के साथ एक ज्ञापन तैयार करेगी। मुर्शिदाबाद में स्कूल शिक्षक, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे की नृशंसा हत्या ने गुरुवार को राजनीतिक रंग ले लिया था जहां भाजपा तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा। वहीं आरएसएस ने दावा किया कि शिक्षक संगठन का समर्थक था।
विज्ञापन
राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और इस चूक के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। शिक्षक बंधु प्रकाश पाल (35), उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और आठ वर्षीय बेटे आंगन के शव मंगलवार को मुर्शिदाबाद के जियागंज में उनके घर में रक्तरंजित अवस्था में मिले थे। उस समय दुर्गा पूजा चल रही थी।

कांग्रेस ने भाजपा-तृणमूल पर साधा निशाना
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। यदि केंद्र चाहता है और स्थिति ऐसी है तो वे राष्ट्रपति शासन लगा सकते हैं। लेकिन राज्य में भाजपा राष्ट्रपति शासन के लिए कहती है और दिल्ली में भाजपा-टीएमसी एक-दूसरे के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं।
Adhir Ranjan Chowdhury, Congress: Law and order situation is very bad in West Bengal. If the centre wants, and the situation is such, then they can impose President's rule. But in state they (BJP) call for President's rule and in Delhi they (BJP-TMC) act friendly with each other. pic.twitter.com/mLkjO7QICl
— ANI (@ANI) October 11, 2019