फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP social media in-charge Amit Malviya sent a legal notice to an RSS member Shantanu Sinha, congress politics

Politics: भाजपा नेता पर आरएसएस सदस्य ने लगाए संगीन आरोप, कांग्रेस ने घेरा तो अमित मालवीय ने भेजा कानूनी नोटिस

Mon, 10 Jun 2024 03:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 10 Jun 2024 03:15 PM IST
सार

शांतनु सिन्हा ने हाल ही में अमित मालवीय पर घृणित गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगाए थे। इस पर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी की कानूनी टीम ने पलटवार करते हुए सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजा।
 

विज्ञापन
BJP social media in-charge Amit Malviya sent a legal notice to an RSS member Shantanu Sinha, congress politics
amit malviya - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। यह आरोप उनकी पार्टी के नेता राहुल सिन्हा के संबंधी आरएसएस के सदस्य शांतनु सिन्हा ने लगाए हैं। इसे लेकर कांग्रेस लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं मालवीय ने पलटवार करते हुए शांतनु को कानूनी नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन


महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त मालवीय
आरएसएस के सदस्य शांतनु सिन्हा ने हाल ही में अमित मालवीय पर घृणित गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि मालवीय महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त हैं। इस पर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी की कानूनी टीम ने पलटवार करते हुए आठ जून को सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजा था।
विज्ञापन


नोटिस में लिखा है- आरोपों की प्रकृति बहुत ही आपत्तिजनक है। वह मेरे मुवक्किल पर कथित तौर पर किए गए यौन दुराचार का झूठा आरोप लगाते हैं। यह मेरे मुवक्किल की गरिमा और प्रतिष्ठा के लिए घातक है, जो अपने पेशेवर प्रोफाइल के आधार पर एक सार्वजनिक व्यक्ति हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उचित कार्रवाई होगी
वहीं, अमित मालवीय ने कहा, 'चूंकि कांग्रेस और इससे पहले पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने अपमानजनक पोस्ट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तीन दिन का नोटिस कल 11 जून को समाप्त हो रहा है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।'

महिलाओं को न्याय मिले: कांग्रेस
विरोध बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। सबसे पुरानी पार्टी की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'आरएसएस के सदस्य शांतनु सिन्हा ने भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर घृणित गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मालवीय महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त हैं। सिर्फ पांच सितारा होटलों में ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यालयों में भी उन्होंने महिलाओं का शोषण किया है।'


श्रीनेत ने आगे कहा, 'हम भाजपा से केवल यही चाहते हैं कि महिलाओं को न्याय मिले। हकीकत यह है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के 24 घंटे से भी कम समय में भाजपा के एक बहुत ही प्रमुख पदाधिकारी, इसके आईटी सेल के प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आज हम अमित मालवीय को उनके पद से तत्काल हटाने की मांग करते हैं। यह एक अत्यंत प्रभावशाली पद है। यह शक्तिशाली पद है और इसकी कोई स्वतंत्र जांच नहीं हो सकती। कोई स्वतंत्र जांच नहीं हो सकती। जब तक उन्हें उनके पद से नहीं हटाया जाता, न्याय नहीं हो सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed