{"_id":"61a750c7ef825f501826a6db","slug":"bjp-said-the-country-economy-is-growing-at-a-better-pace-than-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 फीसदी जीडीपी का अनुमान: भाजपा बोली- चीन से बेहतर रफ्तार से बढ़ रही है देश की अर्थव्यवस्था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
10 फीसदी जीडीपी का अनुमान: भाजपा बोली- चीन से बेहतर रफ्तार से बढ़ रही है देश की अर्थव्यवस्था
Wed, 01 Dec 2021 04:09 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 01 Dec 2021 04:09 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति नगण्य हो गई थी। उसी तरह की स्थिति से भारत को भी गुजरना पड़ा और देश के सामने कठिन स्थिति उत्पन्न हुई। लेकिन इस दौरान सरकार ने बेहद सोच समझकर रणनीतिक कदम उठाए...
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था जीडीपी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था 8.41 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि इसी दौरान चीन की अर्थव्यवस्था 4.9 फीसदी की दर से बढ़ रही है। आने वाले समय में देश की जीडीपी में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी रहने का अनुमान है। जबकि इसी दौरान चीन की अर्थव्यवस्था नकारात्मक दर से बढ़ने का अनुमान है। भाजपा ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में यह सकारात्मक वृद्धि केंद्र सरकार के सकारात्मक प्रयासों से आई है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति नगण्य हो गई थी। उसी तरह की स्थिति से भारत को भी गुजरना पड़ा और देश के सामने कठिन स्थिति उत्पन्न हुई। लेकिन इस दौरान सरकार ने बेहद सोच समझकर रणनीतिक कदम उठाए। इसका ही नतीजा दिखाई पड़ रहा है कि अब देश की अर्थव्यवस्था बेहद सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
भाजपा ने कहा कि 2025 तक सबसे ज्यादा ऊर्जावान और कार्यशील आबादी देश में होगी, 2030 तक सबसे ज्यादा वेब सर्विस के इस्तेमाल करने वाले भारत में होंगे। उन्होंने कहा कि ये सब देश को एक सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्था की तरफ ले जाने वाले संकेत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश 10 फीसदी से ज्यादा जीडीपी वृद्धि अर्जित करेगा।
विज्ञापन
निर्माण क्षेत्र में छह फीसदी से ज्यादा की वृध्दि और बैंकों की कर्ज देने की क्षमता लगातार सुधर रही है, इससे निर्माण क्षेत्र के साथ साथ नौकरियों के अवसरों में वृद्धि होगी। सड़क निर्माण क्षेत्र और छोटे क्षेत्रों में भी वृद्धि हो रही है, जो पूरी अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि होगी। वायुयान क्षेत्र में भी विमान यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, इससे इस क्षेत्र में भी बेहतर संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं।
गैस के दामों में वृद्धि पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वस्तु विशेष के दामों में कमी या बढ़ोतरी होती रहती है, लेकिन यदि अर्थव्यवस्था को समग्र दृष्टि से देखें तो इसमें लगातार सुधार हो रहा है और महंगाई में भी कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अर्थव्यवस्था में यह सुधार जारी रहेगा।