फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp said on rahul gandhi Hunger strike, Congress is acting in the name of fasting

राहुल के उपवास को बीजेपी ने बताया उपहास, कहा- नाटक कर रही है कांग्रेस

Mon, 09 Apr 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Apr 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
bjp said on rahul gandhi Hunger strike, Congress is acting in the name of fasting

बीजेपी ने राहुल गांधी के राजघाट पर किये जा रहे उपवास पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी उपवास नहीं उपहास कर रहे हैं। उपवास के नाम पर कांग्रेस नाटक कर रही है। संबित ने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई अब सामने आ चुकी है।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी  कर्नाटक में दलितों पर हो रहे जुल्म के लिए जवाब क्यों नहीं देते। वह कर्नाटक के दलितों के लिए उपवास क्यों नहीं रखते। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


टाइटलर और सज्जन सिंह के उपवास स्थल पहुंचने पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से दंगे भड़काए गए और हजारों सिखों को जिंदा जलाया गया, वह हम सबने देखा है। आज उस दंगे के आरोपी ही शांति के प्रतीक महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा के नेशनल आईटी हेड अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया- राहुल जी अगर लंच हो गया हो तो, उपवास पर बैठ जाओ।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पर इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर उपवास कर रहे हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed