{"_id":"604011c7bab6c077ad0b9380","slug":"bjp-said-aiadmk-will-decide-to-include-vk-sasikala-in-assembly-elections-party-said-no-question","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कहा- वीके शशिकला को विधानसभा चुनाव में शामिल करने का निर्णय अन्नाद्रमुक लेगी, पार्टी ने कहा सवाल ही नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने कहा- वीके शशिकला को विधानसभा चुनाव में शामिल करने का निर्णय अन्नाद्रमुक लेगी, पार्टी ने कहा सवाल ही नहीं
Thu, 04 Mar 2021 04:16 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:16 AM IST
विज्ञापन
bjp - aidmk party
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कहा है कि जयललिता की सहयोगी वीके शशिकला को विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन में शामिल करने का फैसला अन्नाद्रमुक को लेना है। इस पर अन्नाद्रमुक ने बिना देर किए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शशिकला या उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरण की अगुवाई वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम को गठबंधन में शामिल करने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि से पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी शशिकला को अन्नाद्रमुक की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल करना चाहती थी। क्या इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी से बात की थी।
विज्ञापन
इस पर रवि ने कहा कि इस पर आप अटकलें लगाते रहिये। उनकी पार्टी गठबंधन का हिस्सा है और शशिकला व दिनाकरण को गठबंधन में शामिल करने का फैसला राज्य का सत्ताधारी दल लेगा।
विज्ञापन