फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's new government will take oath under the leadership of Vijay Rupani on Tuesday in Gujarat

कल गुजरात में नई भाजपा सरकार लेगी शपथ, समारोह में पीएम सहित कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल 

Mon, 25 Dec 2017 07:51 PM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Updated Mon, 25 Dec 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
BJP's new government will take oath under the leadership of Vijay Rupani on Tuesday in Gujarat
विजय रुपानी - फोटो : SELF
गुजरात में विजय रुपाणी और उनके डिप्टी नितिन पटेल की अगुवाई में भाजपा की नई सरकार मंगलवार को गांधीनगर में एक भव्य समारोह में शपथ लेगी। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा और राजग शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन


गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने यह जानकारी दी। राज्य सचिवालय के नजदीक खुले मैदान में यह समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिरकत करने के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि हमने संतों और विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं को भी आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हार्दिक पटेल ने 'थामा' लालटेन, तेजस्वी यादव ने यह कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा ने बीते 23 दिसंबर को राज्यपाल ओपी कोहली से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने इस दावे को स्वीकार करते हुए भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। रुपाणी और पटेल 22 दिसंबर को भाजपा विधायक दल के नेता और उपनेता चुने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed