{"_id":"5a0eec1b4f1c1b71548bd8ec","slug":"bjp-rely-on-4-women-8-thakore-6-kshatriya-and-15-patidars-in-gujarat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: भाजपा ने 4 महिला, 8 ठाकोर, 6 क्षत्रिय और 15 पाटीदार पर जताया भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: भाजपा ने 4 महिला, 8 ठाकोर, 6 क्षत्रिय और 15 पाटीदार पर जताया भरोसा
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने गुजरात चुनाव की बिसात पर शतरंज की गोटियां बिछा दी हैं। कांग्रेस छोड़कर आए पांच उम्मीदवारों को जगह देने के साथ-साथ जातिगत समीकरण भी बिठाए गए हैं। पहले चरण की जारी 70 उम्मीदवारों की सूची में बीजेपी ने 4 महिला, 6 क्षत्रिय, 2 जैन, 2 ब्राह्मण, 5 कोली, 2 चौधरी, 8 ठाकोर और 15 पाटीदार उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
पढे़ं: गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल- मेरे गांव में अजान इतनी तेज कि नींद की गोली खाकर सोया खुदा भी जाग जाए
विज्ञापन
कुल मिलाकर भाजपा की कोशिश चुनावी गणित साधने की है। 70 उम्मीदवारों में 9 दिसंबर को 89 सीटों पर होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए 58 उम्मीदवारों की सूची जारी हुई है। शेष 12 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए घोषित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पार्टी ने सिर्फ एक विधायक का टिकट काटा है।
विज्ञापन
पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। वहीं दूसरे चरण की 93 सीटों के लिए 27 नवंबर तक नामांकन किया जा सकता है। इस तरह से भाजपा के पास अभी पर्याप्त समय है और समझा जा रहा है कि 21 उम्मीदवारों की घोषणा कांग्रेस की सूची आने तथा गुजरात में पहली सूची जारी होने के बाद पैदा हुए हालात को ध्यान में रखकर होगी।
पढे़ं: गुजरात में भाजपा ने मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा, एक का कटा टिकट
पहली सूची में जातिगत के साथ-साथ पुराने विधायकों पर भरोसा जताकर भाजपा ने संदेश देने की कोशिश की है। पार्टी की पहली सूची को लेकर कांग्रेस के नेताओं की भी परेशानी बढ़ गई है।