फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases list of 45 candidates ahead of Meghalaya assembly election

मेघालय विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 45 उम्मीदवारों की लिस्ट

Fri, 02 Feb 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
BJP releases list of 45 candidates ahead of Meghalaya assembly election
मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की पहली सूची में 45 उम्मीदवारों का एलान किया गया है। 
विज्ञापन


पार्टी ने राज्य में विधानसभा की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पहली सूची में कांग्रेस के पूर्व मंत्री ए. एल. हेक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सानबोर शुल्लाई और आठ पूर्व विधायकों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शिबुन लिंग्दोह ने यहां बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में दो जनवरी को भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं के नाम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूची में दो महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। इसमें पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पेल्सी नाइतंगा और दूसरी महिला नेता मरियन मारिंग शामिल हैं। बाकी 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द जारी की जाएगी।

आपको बता दें, वर्तमान में यहां पिछले दो बार से कांग्रेस की सरकार है। साल 2013 के चुनावों में यहां बीजेपी का खाता भी नहीं खुला था। उस चुनाव में 13 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।


कांग्रेस ने मेघालय की 60 सीटों में से 57 के लिए और त्रिपुरा की 60 में से 55 सीटों के लिए अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। इसमें मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले ही मेघालय का दौरा कर चुके हैं। एक के बाद कई राज्यों को अपनी रणनीति से जीतने वाले शाह इस बार नॉर्थ ईस्ट में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed