फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases a list of 9 candidates for the upcoming by-elections to the legislative assemblies of Uttar Pradesh, Nagaland and Karnataka

विधानसभा उप चुनाव : भाजपा ने तीन राज्यों की नौ सीटों पर किया प्रत्याशियों का एलान

Tue, 13 Oct 2020 06:06 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Oct 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
BJP releases a list of 9 candidates for the upcoming by-elections to the legislative assemblies of Uttar Pradesh, Nagaland and Karnataka
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा उप चुनावों के लिए तीन राज्यों के नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को यह सूची जारी की है। इस सूची में भाजपा ने नागालैंड की एक विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की छह विधानसभा सीटों और कर्नाटक की दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर उप चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा ने छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, एक सीट पर अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भाजपा ने अभी देवरिया सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन



भाजपा ने पूर्व मंत्री दिवंगत चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को अमरोहा की नौगांव सादत से उम्मीदवार बनाया है। संगीता चौहान दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स, एलएलबी की डिग्री लेने के बाद कई बैंकों में उच्च पदों पर नौकरी कर चुकी हैं। पति की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाते हुए अब वह सक्रिय सियासत की पारी शुरू कर रही हैं। वहीं, बुलंदशहर से पूर्व विधायक दिवंगत वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी ऊषा सिरोही को उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर हुई प्रत्याशियों की घोषणा


बता दें कि देश की 54 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, नगालैंड, कर्नाटक, झारखंड, हरियाणा, गुजरात और छत्तीसगढ़ में ये चुनाव होने हैं। इन सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होंगे और 10 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।


कांग्रेस ने राकेश मिश्रा को मल्हनी से बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने राकेश मिश्रा को उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी उप चुनाव के लिए मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed