फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP received Rs 1300 crore from electoral bonds seven times more than Congress

BJP: भाजपा को चुनावी बॉन्ड से मिले 1300 करोड़ रुपये, कांग्रेस के मुकाबले सात गुना ज्यादा

Sun, 11 Feb 2024 06:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 11 Feb 2024 06:01 AM IST
सार

निर्वाचन आयोग को सौंपी गई भाजपा की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में भाजपा को कुल 2,120 करोड़ रुपये मिले जिसमें से 61 प्रतिशत चुनावी बॉन्ड से हासिल हुए हैं। इससे पहले 2021-22 में पार्टी को कुल 1,775 करोड़ रुपये का चंदा मिला था।

विज्ञापन
BJP received Rs 1300 crore from electoral bonds seven times more than Congress
BJP LOGO

विस्तार

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने वित्त वर्ष 2022-23 में चुनावी बॉन्ड के जरिये करीब 1,300 करोड़ रुपये का राजनीतिक चंदा जुटाया है। यह राशि इसी अवधि में चुनावी बॉन्ड के जरिये कांग्रेस को मिले चंदे की तुलना में सात गुना अधिक है।

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग को सौंपी गई भाजपा की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में भाजपा को कुल 2,120 करोड़ रुपये मिले जिसमें से 61 प्रतिशत चुनावी बॉन्ड से हासिल हुए हैं। इससे पहले 2021-22 में पार्टी को कुल 1,775 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। पार्टी की कुल आय की बात करें तो यह 2022-23 में 2,360.8 करोड़ रुपये रही, जो 2021-22 में 1,917 करोड़ रुपये थी। दूसरी तरफ, कांग्रेस को चुनावी बॉन्ड के जरिये 171 करोड़ रुपये की आय हुई, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 236 करोड़ रुपये से कम है। राज्य स्तर पर समाजवादी पार्टी को 2021-22 में चुनावी बॉन्ड के जरिए 3.2 करोड़ रुपये की आय हुई थी लेकिन 2022-23 में उसे इन बॉन्ड के जरिये कोई धनराशि नहीं मिली। वहीं, राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त एक अन्य दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को 2022-23 में चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 34 करोड़ रुपये मिले, जो पिछले वित्त वर्ष से 10 गुना अधिक राशि है। 

विज्ञापन

ब्याज से भी बढ़ी भाजपा की कमाई
भाजपा को पिछले वित्त वर्ष में ब्याज के तौर पर 237 करोड़ रुपये की आय हुई जो वर्ष 2021-22 के मुकाबले 135 करोड़ रुपये अधिक है। चुनाव और सामान्य प्रचार पर अपने कुल खर्च में से भाजपा ने विमान और हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल के लिए 78.2 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो 2021-22 में इस मद में खर्च 117.4 करोड़ रुपये से कम है। पार्टी ने उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता के तौर पर 76.5 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया, जो 2021-22 के 146.4 करोड़ रुपये की तुलना में कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed