फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda Tamil Nadu Visit Updates DMK Democracy No Respect

JP Nadda: तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा द्रमुक पर बरसे, लोकतंत्र का सम्मान न करने के आरोप

Sun, 11 Feb 2024 09:46 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 11 Feb 2024 09:46 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी- द्रमुक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी के मन में लोकतंत्र के प्रति कोई सम्मान नहीं है। नड्डा तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda Tamil Nadu Visit Updates DMK Democracy No Respect
चेन्नई की जनसभा में जेपी नड्डा (वीडियो ग्रैब) - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे। रविवार को राजधानी चेन्नई पहुंचे नड्डा ने प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी- द्रमुक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डीएमके के पास बुद्धिमत्ता की कमी है। नड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि द्रमुक नेताओं के मन में लोकतंत्र के प्रति बुनियादी सम्मान नहीं है। चेन्नई में जनसभा को को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा है कि सत्तारूढ़ द्रमुक तमिलनाडु के लोगों की मेहनत पर पानी फेर रही है। इससे पहले चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश भाजपा नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को आगाह किया
चेन्नई की रैली में आक्रामक अंदाज में दिखे भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा, जब मैं यहां आया, तो बाजार बंद थे, स्ट्रीट लाइटें बंद थीं, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। ऐसे नजारों के कारण उन्हें आपातकाल के दिन याद आ गए। उन्होंने सत्ता परिवर्तन की चेतावनी देते हुए डीएमके नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को आगाह भी किया। उन्होंने कहा, स्टालिन अधिक दिनों तक सत्ता में टिक नहीं पाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के निर्देश पर तमिलनाडु पुलिस ने बाजार बंद करवा दिए। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि तमिलनाडु में क्या यही लोकतंत्र है, क्या यही तमिलनाडु की परंपरा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने तमिलनाडु के चेन्नई में जेआईपी पार्टी के 'एन मन्ना, एन मक्कल' (En Mann, En Makkal) पदयात्रा में भाग लिया।

DMK पर तीखा हमला, तमिलनाडु में भाजपा को बहुमत दिलाने की अपील

BJP President JP Nadda Tamil Nadu Visit Updates DMK Democracy No Respect
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
सत्ताधारी डीएमके पर हमला करते हुए भाजपा प्रमुख नड्डा ने कहा, DMK के मायने वंशवाद (डायनेस्टी), धन की उगाही (Money swindling) और कट्टा पंचायत (Katta Panchayat) है। उन्होंने भाजपा समर्थकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का भी जिक्र किया।


नड्डा ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। तमिलनाडु में भाजपा का जनाधार मजबूत करने और पार्टी को बहुमत दिलाने का आह्वान करते हुए बीजेपी चीफ नड्डा ने कहा, इस प्रदेश में कमल खिलने दीजिए, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

पीएम मोदी के लिए तमिलनाडु बेहद खास; प्रदेश के बेटे एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न का जिक्र

BJP President JP Nadda Tamil Nadu Visit Updates DMK Democracy No Respect
चेन्नई की रैली में आक्रोशित दिखे जेपी नड्डा - फोटो : ANI
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तमिलनाडु बेहद खास है। तमिलनाडु के बेटे एम एस स्वामीनाथन ने देश में कृषि क्रांति लाई। सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। बकौल जेपी नड्डा, हम सभी जानते हैं कि भाजपा के नेता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्र निर्माण के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तमिलनाडु के समृद्ध योगदान को समुचित सम्मान दिया है।

नड्डा को चेन्नई में आपातकाल की याद आई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed