फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP president JP Nadda forms New National Executive, now turn to expand in Union Cabinet

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बनाई टीम, अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की बारी

Sat, 26 Sep 2020 09:11 PM IST
देव कश्यप शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 26 Sep 2020 09:11 PM IST
सार

  • पार्टी में भूपेंद्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य की बादशाहत बरकरार
  • वसुंधरा राजे, रमन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मुकुल रॉय को भी स्थान
  • राम माधव, मुरलीधर राव समेत आठ की छुट्टी, तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान

विज्ञापन
BJP president JP Nadda forms New National Executive, now turn to expand in Union Cabinet
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

अमित शाह ने भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद कुछ महीने के भीतर अपनी टीम खड़ी की थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस टीम को खड़ा करने में पूरे आठ महीने लग गए। नड्डा ने राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत तमाम चेहरों को अपनी टीम में स्थान दिया है। परंतु उनकी टीम में ज्यादातर पुराने खिलाड़ी ही हैं। पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में भूपेंद्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह की बादशाहत बरकरार है तो वसुंधरा राजे के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुकुल रॉय को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडे की छुट्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दौर में राम माधव का पार्टी में रुतबा था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भाजपा में आए इस कद्दावर नेता को जेपी नड्डा के पार्टी संगठन में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव, सरोज पांडे, कद्दावर अनिल जैन को भी जगह नहीं मिली है। आठ राष्ट्रीय महामंत्री में पांच नए चेहरों को जगह मिली है। पूनम महाजन के स्थान पर सांसद तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान दी गई है। भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं की सूची बढ़ाकर 23 तक कर ली है। कुल मिलाकर टीम बनाते समय जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनका खास ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन



अमित मालवीय के पास रहेगी आईटी सेल की कमान, बलूनी का बढ़ा कद
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का पद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पार्टी में आए नेता को मिलता है। इस पद पर बीएल संतोष अपनी जगह बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री का पद वी सतीश, सौदान सिंह और शिव प्रकाश जी के पास है। सबसे खास चेहरा इस बार अमित मालवीय का है। अमित मालवीय काफी समय से पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख हैं। वह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अमित मालवीय को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोर्चा खोल रखा है। लेकिन स्वामी की नाराजगी का भाजपा अध्यक्ष पर कोई असर नहीं पड़ा है। पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में 23 प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। इनमें कांग्रेस से भाजपा में आए टॉम वडक्कन का नाम भी शामिल है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, डॉ. सांबित पात्रा, नलिन एस कोहली, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, गौरव भाटिया, सैय्यद जफर इस्लाम, राजीव चंद्रशेखर, सैय्यद शहनवाज हुसैन, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जैसे तेज तर्रार प्रवक्ता अपनी जगह बनाए हुए हैं।  


अब प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल विस्तार की बारी
जेपी नड्डा ने संगठन का खाका खींच लिया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को मूर्त रूप दे सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। अधिमास खत्म होने के बाद यह कभी भी हो सकता है। समझा जा रहा है कि पीएम मोदी संगठन में जिम्मेदारी से मुक्त किए गए कुछ नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दे सकते हैं। मुरलीधर राव और अनिल जैन का नाम इस क्रम में प्रमुखता से लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed