{"_id":"6332c7ed8a561b245c63c704","slug":"bjp-president-j-p-nadda-will-hold-a-series-of-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: लोकसभा चुनाव की भाजपा ने शुरू की तैयारियां, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में करेंगे समीक्षा बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: लोकसभा चुनाव की भाजपा ने शुरू की तैयारियां, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में करेंगे समीक्षा बैठक
Tue, 27 Sep 2022 11:16 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:16 PM IST
सार
बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष करेंगे। इस बैठक से पहले सभी प्रभारी अपने प्रभार में संबंधित राज्यों का दौरा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को दिल्ली में राज्य प्रभारियों के साथ बैठक करने के अलावा लोकसभा प्रवास योजना की भी समीक्षा करेंगे। साथ ही वो भाजपा मुख्यालय में महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष करेंगे। इस बैठक से पहले सभी प्रभारी अपने प्रभार में संबंधित राज्यों का दौरा भी कर रहे हैं। राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए ऐसी बैठकें हो रही हैं और केंद्रीय नेतृत्व बार-बार विभिन्न राज्यों का दौरा कर चुका है। नड्डा इसी महीने तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ संगठन के साथ बैठक की।
2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जीपी नड्डा ने 22-23 सितंबर को तमिलनाडु में दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दक्षिणी राज्यों में मतदाताओं का पार्टी पक्ष में करने की हरसंभव कोशिश की। उधर, बीएल संतोष ने हिमाचल प्रदेश के शिमला का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया था। उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्व जिला एवं संभाग अध्यक्षों के साथ भी बैठक की थी। बैठक में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
गुजरात का भी किया दौरा
तमिलनाडु के इस दौरे से पहले नड्डा ने 20 सितंबर को गुजरात का दो दिवसीय दौरा भी किया। नड्डा ने किसानों के साथ एक बैठक में भाग लिया और पिछले विधानसभा चुनावों के बाद से राज्य में विभिन्न चुनाव जीतने वाले पार्टी के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।