फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President Amit Shah Met With Baba Ramdev

बीजेपी महासंपर्क अभियान: अमित शाह ने बाबा रामदेव से की मुलाकात, पार्टी के लिए मांगा समर्थन

Mon, 04 Jun 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jun 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
BJP President Amit Shah Met With Baba Ramdev

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने योग गुरू बाबा रामदेव से दिल्ली के फार्म हाउस में मुलाकात की। बीजेपी के महासंपर्क अभियान के तहत हुई इस मुलाकात के मौके पर अमित शाह ने बाबा रामदेव से पार्टी को समर्थन देने की अपील की। 

विज्ञापन


वहीं बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा 'केंद्र सरकार ने आर्थिक दिशा में सुधार के लिए काफी काम किया है। पीएम मोदी ने देश को ऐसे समय में रास्ता दिखाया जब हम सब संकट की घड़ी में थे। पीएम ने चार सालों में बहुत से काम किये हैं, उनकी उज्जवला योजना से महिलाओं को बहुत खुशी हुई है।'
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीजेपी महासंपर्क अभियान के तहत अमित शाह देश की 50 बड़ी हस्तियों से मिलेंगे। वहीं बीजेपी के 4 हजार वरिष्ठ कार्यकर्ता एक लाख से ज्यादा प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात करेंगें। शाह ने इस अभियान की शुरुआत 29 मई को की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने महाअभियान के जरिये अमित शाह ने गुरुग्राम में पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की थी। संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से भी शाह ने पार्टी के लिए समर्थन मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed