{"_id":"6334095c6ff9ff5f9f4bf99c","slug":"bjp-pankaja-munde-says-pm-modi-can-not-end-my-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pankaja Munde: क्या पीएम मोदी से नाराज हैं पंकजा मुंडे? क्यों कहा कि कोई मुझे खत्म नहीं कर सकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pankaja Munde: क्या पीएम मोदी से नाराज हैं पंकजा मुंडे? क्यों कहा कि कोई मुझे खत्म नहीं कर सकता
Wed, 28 Sep 2022 02:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:15 PM IST
सार
भाजपा की युवा नेता पंकजा मुंझे अंबाजोगई में एक सभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उनहोंने कहा, अगर मैं लोगों के दिलो-दिमाग में रहूं तो मोदी जी भी मेरा राजनीति करियर खत्म नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
BJP leader Pankaja Munde
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे के एक बयान ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनके बयान के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या पंकजा मुंडे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाराज चल रही हैं। दरअसल, एक रैली के दौरान पंकजा ने कहा कि अगर मैं लोगों के दिलो-दिमाग में रहूंगी तो मोदी जी भी मेरा करियत खत्म नहीं कर सकते।
विज्ञापन
पंकजा के इस बयान से भाजपा नेताओं ने किनारा कर लिया है। किसी ने भी इस पर कुछ भी कहने से परहेज किया है। दरअसल, पंकजा मुंडे दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।
विज्ञापन
कोई नहीं खत्म कर पाएगा मुझे
दरअसल, भाजपा की युवा नेता पंकजा मुंझे अंबाजोगई में एक सभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उनहोंने कहा, अगर मैं लोगों के दिलो-दिमाग में रहूं तो मोदी जी भी मेरा राजनीति करियर खत्म नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी में वंशवाद की राजनीति चल रही है। मोदी जी इस राजनीति को खत्म करना चाहते हैं। मैं भी एक राजनीतिक परिवार से हूं, लेकिन अगर मैं आपके दिलो-दिमाग में रहूंगी तो कोई भी मुझे खत्म नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन