{"_id":"65a413e5c59ffefa2a0d3b59","slug":"bjp-on-nyay-yatra-congress-should-first-provide-justice-to-leaders-deserting-it-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Nyay Yatra: 'कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को दें इंसाफ', राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Nyay Yatra: 'कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को दें इंसाफ', राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा का तंज
Sun, 14 Jan 2024 10:34 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:34 PM IST
सार
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को छोड़ रहे नेताओं को पहले पार्टी इंसाफ दें। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस छोड़ चुके नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं की लंबी सूची है, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसी बीच, भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर तीखा तंज कसा है। भाजपा ने इसे भारत तोड़ो यात्रा करार दिया। भाजपा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी को आगे बढ़ाने के बजाए पार्टी को छोड़ चुके नेताओं और उनकी पहले की सरकारों से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, हार्दिक पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जाखड़ जैसे नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं की लंबी सूची है, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है। इसका एक ही कारण था पार्टी में उन्हें न्याय न मिलना। अब तो मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस से दूरी बना ली है।
गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज किया है। खास बात यह है कि इसी दिन राहुल गांधी के करीबी कहे जाने वाले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा है।
कांग्रेस की न्याय यात्रा एक धोखा- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा एक धोखे के अलावा कुछ नहीं हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ही न्याय नहीं मिल रहा है, जो अब दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हर किसी को उचित सम्मान दिया है। यही कारण है कि हमारी पार्टी में शामिल होने के बाद कोई मुख्यमंत्री, कोई केंद्रीय मंत्री, कोई सांसद तो कोई विधायक है। हमने हमेशा से उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि सभी ने पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ जुड़ने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
विद्रोहियों के समर्थक हैं राहुल गांधी, क्या माफी मांगेंगे- रिजिजू
वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है या इसे विभाजित करना। राहुल गांधी पूर्वोत्तर जा रहे हैं। विद्रोही संगठनों के समर्थन करने के लिए क्या राहुल गांधी ने माफी मांगी है, जो पूर्वोत्तर को देश से अलग करना चाहते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी में वंशवाद बनाए रखने और राहुल गांधी को बढ़ावा देने के लिए अपनी दक्षिण से उत्तर भारत जोड़ो यात्रा के महीनों बाद पूर्व से पश्चिम भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है।