फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP new headquarter ready on DDU marg which will be inaugurated by PM narendra modi

DDU मार्ग पर भाजपा का नया हेडक्वार्टर तैयार, 18 फरवरी PM करेंगे उद्घाटन

Sun, 11 Feb 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Feb 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
 BJP new headquarter ready on DDU marg which will be inaugurated by PM narendra modi
amit sh

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर नया मुख्यालय बन कर तैयार हो गया है। पार्टी नए मुख्यालय से 2019 लोकसभा चुनाव की लड़ाई का डंका फूंक सकती है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 फरवरी को करेंगे। उद्घाटन के वक्त पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता भी मौजूद होंगे।

विज्ञापन


फिलहाल पार्टी का मुख्यालय 11 अशोक रोड पर है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इसे नई जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पहले कोर्ट ने आदेश दिया था कि राजनीतिक पार्टियों के ऑफिस लुटियन्स बंगलो जोन में नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन


दो एकड़ के क्षेत्र में फैले मुख्यालय में पांच मंजिला बिल्डिंग बनी है, जिसमें करीब 70 कमरे हैं। साथ ही करीब 400 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा भी मौजूद है। बिल्डिंग की कई खासियतें हैं, जैसे इसे नई तकनीक के आधार पर बनाया गया है। यहां सोलर बिजली की व्यवस्था के अलावा बायो लॉयलेट्स भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं दो कॉन्फ्रेंस रूम बनाए गए हैं, जिसमें एक साथ 600 लोग बैठ सकते हैं, जिनके लिए वाईफाई की व्यवस्था भी की गई है।

बता दें कि नए मुख्यालय की नींव पीएम मोदी ने अगस्त 2016 में रखी थी, जहां उन्होंने कहा था कि ये मुख्यालय हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बलिदान की देन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed