Nitin Nabin: राष्ट्रपति मुर्मु से मिले BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सरल और सहज स्वभाव की सराहना की
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के सरल स्वभाव, देश के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण और संविधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की सराहना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के देश के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण की सराहना की। मुलाकात की जानकारी नितिन नबीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के सरल और सहज स्वभाव की तारीफ भी की।
नाबिन ने अपने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सादगी भरा व्यक्तित्व, देश के हर क्षेत्र में विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता और संविधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट आस्था हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बता दें कि नितिन नवीन बिहार से पांच बार के विधायक रह चुके हैं और हाल ही में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आज आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) December 25, 2025
देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति जी का सहज व्यक्तित्व, राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है।… pic.twitter.com/85FfH1z6I0
ये भी पढ़ें:- China On US: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट पर भड़का चीन, कहा- भारत के साथ संबंधों में दरार डालने की कोशिश
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी की मुलाकात
इसके अलावा नितिन नबीन ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस भेंट के दौरान उन्हें वेंकैया नायडू का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिला। नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एम. वेंकैया नायडू का जीवन करुणामय नेतृत्व और निस्वार्थ जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति का योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। नितिन नवीन ने दोनों नेताओं से मुलाकात को अपने लिए सम्मान और प्रेरणा का क्षण बताया।
आज भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति माननीय श्री @MVenkaiahNaidu जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) December 25, 2025
उनका जीवन संवेदनशील नेतृत्व और निःस्वार्थ जनसेवा का ऐसा उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। pic.twitter.com/VSaSU5jU9G
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी: एक और हिंदू युवक के साथ बर्बरता, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.