फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP national president JP Nadda announced new national executive, know which state got the major responsibility

B-JP नड्डा की नई टीम: इन राज्यों को प्रमुख जिम्मेदारी, भाजपा का 'रथ' बढ़ाएंगे आगे

Sat, 26 Sep 2020 08:39 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 26 Sep 2020 08:39 PM IST
सार

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई राष्ट्रीय कार्याकरिणी की घोषणा की
  • लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या को पूनम महाजन की जगह युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया
  • 8 राष्ट्रीय महासचिवों में से पांच नए चेहरे, राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे की छुट्टी

विज्ञापन
BJP national president JP Nadda announced new national executive, know which state got the major responsibility
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक तरह से युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, जैसे पदों पर अधिकतर युवाओं को कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक तरह से युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, जैसे पदों पर अधिकतर युवाओं को कमान सौंपी गई हैं। नए बदलाव में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन



झारखंड से दो लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया
अगर हम राज्यवार प्रमुख जिम्मेदारी की बात करें तो भाजपा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी, पश्चिम बंगाल में भाजपा के चर्चित चेहरे मुकुल रॉय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है।बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, वहां से पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विजयवर्गीय का कद बरकरार
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महासचिव पद पर यथावत रखा गया है। वहीं ओम प्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। मंदसौर से सांसद से सुधीर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। लाल सिंह आर्य को अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

कर्नाटक को युवा मोर्चा और तेलंगाना को ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी
नड्डा की नई टीम में दक्षिण भारत के युवा नेताओं का भी खासा ख्याल रखा गया है। कर्नाटक से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। वहीं तेलंगाना से पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। 


उत्तर प्रदेश को कोषाध्यक्ष और आईटी की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो इसी प्रदेश के अमित मालवीय राष्ट्रीय आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बरकरार रखी है। उत्तर प्रदेश से सांसद रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद अरुण सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर और बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं, सांसद राजकुमार चाहर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

उत्तराखंड से चुने गए मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी
उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड के महेंद्र पांडेय को केंद्रीय कार्यालय सचिव का पद सौंपा गया है।



पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed