फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MPs meeting with CPIM leader in N Bengal part of design to destabilise region govt TMC

West Bengal: भाजपा सांसदों की माकपा नेता के साथ बैठक, टीएमसी बोली- उत्तर बंगाल क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश

Tue, 25 Oct 2022 10:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Oct 2022 10:50 PM IST
सार

बिस्ता ने ट्वीट किया, आज मैंने पूर्व राज्य मंत्री और एसएमसी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य और सिलीगुड़ी के विधायक को दिवाली की बधाई देने के लिए उनके आवास पर बुलाया। मेरे साथ सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष और अन्य जिला व मंडल कार्यकर्ता भी थे। 

विज्ञापन
BJP MPs meeting with CPIM leader in N Bengal part of design to destabilise region govt TMC
भाजपा नेता राजू बिस्ता ने माकपा नेताओं से की मुलाकात - फोटो : ट्विटर/राजू बिस्ता

विस्तार

उत्तर बंगाल में भाजपा के दो सांसदों और माकपा के एक नेता के बीच हुई बैठक से टीएमसी खेमे में खलबली मच गई है। हालांकि, भगवा पार्टी नेतृत्व और माकपा के असोक भट्टाचार्य ने तमाम दावों और अटकलों को खारिज किया और कहा कि यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी। 

विज्ञापन


भाजपा के दार्जिलिंग से सांसद राजू बिस्ता ने सोमवार को सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष और पूर्व महापौर भट्टाचार्य के साथ अपने आवास पर मुलाकात की। इसके बाद तुरंत बाध बैठक की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। 
विज्ञापन


बिस्ता ने ट्वीट किया, आज मैंने पूर्व राज्य मंत्री और एसएमसी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य और सिलीगुड़ी के विधायक को दिवाली की बधाई देने के लिए उनके आवास पर बुलाया। मेरे साथ सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष और अन्य जिला व मंडल कार्यकर्ता भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टीएमसी ने अपने मुखपत्र जागो बांग्ला में अनुमान लगाया था कि यह बैठक दिसंबर तक राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए की जा रही है। बाद में टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, यह सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट नहीं है, बल्कि उत्तर बंगाल को अस्थिर करने की बड़ी योजना का हिस्सा है। भाजपा पिछले विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बाद से राज्य को विभाजित करने की कोशिश (केंद्र शासित प्रदेश या अलग राज्य की मांग) कर रही है। हम इस घटिया राजनीति की निंदा करते हैं। 


भाजपा के कई सांसदों और विधायक पहले खुले तौर पर बंगाल विभाजन की वकालत कर चुके हैं। उनकी मांग है कि पश्चिम बंगाल से उत्तर बंगाल को अलग करके एक राज्य या एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed