फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP urges LS Speaker to initiate breach of privilege proceedings against Rahul Gandhi

Lok Sabha: निशिकांत दुबे का ओम बिरला को पत्र, राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही का किया अनुरोध

Tue, 04 Feb 2025 04:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Feb 2025 04:58 PM IST
सार

Lok Sabha: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर सदन में झूठ बोलने और देश को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया और कहा कि अगर वह अपने दावों को साबित नहीं कर पाए तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन
BJP MP urges LS Speaker to initiate breach of privilege proceedings against Rahul Gandhi
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सदन में अपने भाषण के दौरान झूठ बोलने और देश को बदनाम करने का आरोप लगाया। दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया।  

विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर सदन में गलत बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने सभी दावों को साबित करें अन्यथा विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर अपने दावों को साबित नहीं कर पाते तो लोकसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार उन पर विशेषाधिकार संबंधी कार्यवाही हो। 
विज्ञापन


लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए दुबे ने संसदीय प्रक्रिया जुड़ी एक पुस्त का हवाला दिया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष ऐसा होना चाहिए जि संसदीय नियमों, देश, प्रधानमंत्री, देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के बारे में पूरी जानकारी हो। उन्होंने कहा, मैं दुखी मन से यह बात कह रहा हूं कि मेरा इस सदन में यह चौथा कार्यकाल है और मुझे पहली बार ऐसा नेता प्रतिपक्ष दिखाई दे रहा है, जो दुनिया में भारत कैसे कमजो हो, देश के कैसे टुकड़े हों... इस दिशा में काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि एक देश के रूप में हम विनिर्माण के क्षेत्र में विफल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विनिर्माण का काम चीन की कंपनियों को दे दिया गया है। राहुल गांधी ने सीमा के अंदर चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि उनमे साहस है तो अपनी सारी बातें साबित करें अन्यथा नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दें। मैं अपनी सारी बातों को साबित करूंगा। 

उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने अपना मोबाइल फोन दिखाते हुए इसके देश में असेंबल होने का दावा किया था, लेकिन कांग्रेस ने ही देश को विदेशियों के हाथों में गिरवी रखा। भाजपा सांसद ने कहा कि जब 1996-97 में पी.चिदबंरम वित्त मंत्री और वाणिज्य मंत्री थे, तो अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार समझौता (आईटीए-1) पर यूरोपीय सघ के दबाव में उस समय की सरकार ने हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि इस समझौते के करण इलेक्ट्रॉनिक, हार्डवेयर आदि पर शुल्क शून्य होता गया। दुबे ने दावा किया कि केवल 14 देशों ने उस समझे पर हस्ताक्षर किए थे और चीन उसमें शामिल नहीं था। 


दुबे ने कहा, खिलौनों के विनिर्माण में हम नंबर वन होते थे। अब चीनी आ गए। मोबाइल फोन और उसके कलपुर्जों में भी चीनी आ गए। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया पहल को आगे बढ़ाने ी बात कही। उन्होंने कहा कि 2015 में जब आईटीए-2 आया तो प्रधानमंत्री के आदेश पर सरकार ने उसका सदस्य बने से इइनका कर दिया, इसलिए आज हम मोबाइल के नंबर वन विनिर्माता हैं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed