फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Roopa Ganguly gives clarification on sons car accident without asking tagged PM Modi

भाजपा सांसद गांगुली ने बेटे के कार हादसे पर बिना मांगे ही दी सफाई, पीएम मोदी को टैग कर लिखी ये बात

Fri, 16 Aug 2019 02:42 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Fri, 16 Aug 2019 02:42 AM IST
सार

  • बेटे आकाश के कार हादसे को लेकर भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने तुरंत किए ट्वीट
  • सांसद गांगुली ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी किया टैग
  • लिखा- न मैं गलत करती हूं, न गलत सहती हूं। मैं बिकाऊ नहीं हूं।

विज्ञापन
BJP MP Roopa Ganguly gives clarification on sons car accident without asking tagged PM Modi
भाजपा सांसद रूपा गांगुली - फोटो : Social media

विस्तार

भाजपा सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी ने गुरुवार रात दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। घटना के दौरान वह कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद आकाश को जाधवपुर पुलिस थाने ले जाया गया, पूछताछ की जा रही थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही सांसद गांगुली हरकत में आ गईं। उन्होंने ट्वीट कर खुद पुलिस को जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन


बेटे के हादसे का शिकार होने की बात पता चलते ही भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने तुरंत एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखे... कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए/कोई राजनीति न की जाए। मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


इसके ठीक नीचे एक और बात लिखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग भी किया, लिखा- न मैं गलत करती हूं, न गलत सहती हूं। मैं बिकाऊ नहीं हूं।
 


हालांकि इसके ठीक आधे घंटे बाद सांसद गांगुली ने अपने पहले ट्वीट को जोड़ते हुए एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा- कितना मजाकिया है... मैंने उससे (बेटे से) दोपहर में करीब 3 बजे ही बात की थी... लंच और दूसरी जरूरी चीजों के बारे में हमने बात की... अब मीडिया से मुझे कुछ भद्दी टिप्पणियां सुनने को मिल रही हैं।  इस ट्वीट में उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा।
 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश कोलकाता के पॉश इलाके गोल्फ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार रात अपनी कार मोड़ रहे थे तभी कार क्लब की दीवार से जाकर टकरा गई।

वहीं स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे, क्योंकि कार की गति बहुत ज्यादा तेज थी। कार का एक हिस्सा तो पूरी तरह से टूट गया और चालक उसमें फंस गया। रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे की सूचना पर पास ही के अपार्टमेंट में रहने वाले आकाश के पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और बेटे को कार से बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed