Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Patra attacks Kharge, says - If you don't want anything then go to Mars with Rahul Gandhi

BJP: संबित पात्रा का खरगे पर हमला, कहा- कुछ नहीं चाहिए तो राहुल गांधी को लेकर मंगल ग्रह पर चले जाएं

Wed, 27 Nov 2024 06:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 27 Nov 2024 06:02 PM IST
सार

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि संविधान दिवस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें ईवीएम हटाना है और बैलेट पेपर वापस लाना है। मल्लिकार्जुन खरगे ईवीएम को साइड में रखें या न रखें, लेकिन जनता ने कांग्रेस को दरकिनार कर दिया है। इसमें कोई दो मत नहीं हैं। लगभग हर राज्य के चुनाव में कांग्रेस को दरकिनार कर दिया गया है। 

विज्ञापन
BJP MP Patra attacks Kharge, says - If you don't want anything then go to Mars with Rahul Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भाजपा सांसद संबित पात्रा। - फोटो : ANI

विस्तार

ईवीएम हटाकर मतपत्र लाने की कांग्रेस की मांग पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को ईवीएम नहीं चाहिए। आपको न्यायिक प्रक्रिया भी नहीं चाहिए। आपको चुनाव आयोग भी नहीं चाहिए। ईडी और सीबीआई भी नहीं चाहिए। आपको भारत सरकार भी नहीं चाहिए। जब आपको कुछ नहीं चाहिए तो आपके लिए सर्वोच्च और उपयुक्त स्थान मंगल ग्रह है। वहां कोई नहीं है। वहां कुछ भी नहीं है। वहां आप राहुल गांधी को कुर्सी पर बैठाइये और चैन से रहिये।
विज्ञापन

 

संबित पात्रा ने कहा कि संविधान दिवस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें ईवीएम हटाना है और बैलेट पेपर वापस लाना है। मल्लिकार्जुन खरगे ईवीएम को साइड में रखें या न रखें, लेकिन जनता ने कांग्रेस को दरकिनार कर दिया है। इसमें कोई दो मत नहीं हैं। लगभग हर राज्य के चुनाव में कांग्रेस को दरकिनार कर दिया गया है। झारखंड में भी यही हुआ। आज कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के पीछे है। महाराष्ट्र में तो उसका पूरी तरह सफाया हो गया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस केवल 16 सीटें लेकर आई।  एक तरफ महाराष्ट्र में महायुति ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का सफाया हो गया है। इसलिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर हार की हताशा साफ दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि मल्लिकार्जुन खरगे जैसे वरिष्ठ नेता ने कहा कि ईवीएम की वजह से एससी-एसटी और ओबीसी और गरीब लोगों के वोट बर्बाद हो रहे हैं। क्या मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी के लोग सोचते हैं कि एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय के लोग इतने अनपढ़ हैं कि उन्हें ईवीएम में वोट डालना नहीं आता? कांग्रेस की ऐसी सोच एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय का अपमान है। मुझे नहीं लगता था कि मल्लिकार्जुन खरगे जैसे व्यक्ति ऐसा कहेंगे। 


भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी के घर में ईवीएम है। भाजपा ईवीएम की वजह से जीत रही है। 'ई- ऊर्जा, वी- विकास एम- मेहनत। पीएम मोदी मशीन की तरह काम करते हैं। जबकि कांग्रेस RBM की वजह से हार रही है। आर- राहुल की बी- बेकार एम- मैनेजमेंट। इस पर कांग्रेस ध्यान दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed