फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Nishikant Dubey writes to Loksabha Speaker demanding cancellation of membership of Shashi Tharoor

कोरोना को लेकर विवाद: भाजपा सांसद ने शशि थरूर की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग की

Wed, 26 May 2021 02:55 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 May 2021 02:55 AM IST
सार

  • भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कोरोना के भारतीय संस्करण वाले बयान को लेकर लिखा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र

विज्ञापन
BJP MP Nishikant Dubey writes to Loksabha Speaker demanding cancellation of membership of Shashi Tharoor
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद और सूचना प्रौद्योगिकी मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर पर देश के अपमान और छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया है। दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर थरूर की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग की है।

विज्ञापन


दुबे ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि भारत सरकार ही नहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना वेरिएंट बी 1.617 को भारतीय वेरिएंट नहीं माना है। इसके बावजूद थरूर ने ट्वीट में इसे भारतीय वेरिएंट कहा। यह समझ के परे है कि एक भारतीय सांसद ऐसे अवैज्ञानिक और भारतीयों के प्रति अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकता है? उन्होंने कहा कि कोरोना वेरियंट बी-1.617 को थरूर ने भारतीय वेरिएंट बताकर संसद और देश का अपमान किया है। संविधान की 10वीं अनुसूची में ऐसे मामलों में संलिप्ता पर लोकसभा की सदस्यता खत्म करने का प्रावधान है।
विज्ञापन


टूलकिट विवाद में पार्टी कार्यकर्ता की तरह सवाल कर रहे कांग्रेस सांसद
दुबे ने आरोप लगाया कि आईटी मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष थरूर टूलकिट विवाद मामले में भी ट्विटर से पूछने के बजाय केंद्रीय आईटी मंत्रालय से सवाल कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह अपनी पार्टी और विदेशों में बैठे अपने गॉडफादर के इशारे पर सरकार के खिलाफ अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसद का विस्तार मानी जाने वाली स्थायी समिति को थरूर ने कांग्रेस पार्टी का विस्तार बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed