फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Nishikant Dubey moves notice of Breach of Privilege against Rahul Gandhi and Shashi Tharoor over Facebook case

फेसबुक मामले में भाजपा सांसद ने राहुल गांधी और थरूर को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

Wed, 19 Aug 2020 08:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 19 Aug 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Nishikant Dubey moves notice of Breach of Privilege against Rahul Gandhi and Shashi Tharoor over Facebook case
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : एएनआई

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल (डब्लूएसजे) में छपे एक लेख के बाद भारत में फेसबुक को लेकर राजनीतिक घमासान लगातार जारी है। इस मामले में अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर को विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस सांसद और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति के प्रमुख शशि थरूर ने दुबे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। थरूर ने आरोप लगाया है कि दुबे ने इस प्रकरण को लेकर समिति की बैठक बुलाने के उनके फैसले को लेकर सोशल मीडिया में अपमानजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में थरूर ने दुबे की ओर से ट्विटर पर की गई उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई जिसमें भाजपा सांसद ने कहा था कि ‘स्थायी समिति के प्रमुख के पास इसके सदस्यों के साथ एजेंडे के बारे में विचार-विमर्श किए बिना कुछ करने का अधिकार नहीं है।’

दरअसल, थरूर ने फेसबुक से जुड़े विवाद को लेकर रविवार को कहा था कि सूचना प्रौद्योगिकी मामले की स्थायी समित इस सोशल मीडिया कंपनी से इस विषय पर जवाब मांगेगी। उन्होंने इसे लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिए एक पत्र में दुबे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी करने की मांग की थी।

थरूर ने पत्र में कहा, 'निशिकांत दुबे की अपमानजनक टिप्पणी से न सिर्फ सांसद और समिति के प्रमुख के तौर पर मेरे पद का अनादर हुआ है, बल्कि उस संस्था का भी अपमान हुआ है जो हमारे देश की जनता की अकांक्षा का प्रतिबिंब है।' उन्होंने कहा कि वह सख्त कार्रवाई की उम्मीद करते हैं ताकि फिर ऐसा न हो। 


बता दें कि राहुल गांधी ने बीते दिनों अमेरिकी अखबार की एक खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा था कि भाजपा और आरएसएस भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप को नियंत्रित करते हैं। वे इसके माध्यम से फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं और इसका इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed