फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA T Raja Singh said India will be declared Hindu rashtra by 2026

Hindu Rashtra: भाजपा नेता बोले- शहरों के नाम बदलना सिर्फ शुरुआत, 2026 तक हिंदू राष्ट्र घोषित होगा भारत

Tue, 14 Mar 2023 01:08 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 01:08 PM IST
सार

टी राजा सिंह ने कहा कि हिंदू मांग कर रहे हैं कि देश को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' बनाया जाए। अगर 50 से अधिक इस्लामिक देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
BJP MLA T Raja Singh said India will be declared Hindu rashtra by 2026
विधायक राजा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

अपने विवादित बयानों की वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित किए गए विधायक टी. राजा सिंह ने कहा है कि भारत को 2026 तक "अखंड हिंदू राष्ट्र" घोषित कर दिया जाएगा। वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हिंदूवादी संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में अहमदनगर और हैदराबाद शहरों के नाम अहिल्याबाईनगर और भाग्यनगर में बदल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


2025 और 2026 में, भारत को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाएगा
टी राजा सिंह ने कहा कि हिंदू मांग कर रहे हैं कि देश को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' बनाया जाए। अगर 50 से अधिक इस्लामिक देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता है, भारत में 100 करोड़ में से अधिकांश हिंदू हैं। आगे उन्होंने कहा कि 2025 और 2026 में, भारत को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाएगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं, यह सभी साधुओं और संतों की दहाड़ है और यह उनकी भविष्यवाणी है।
विज्ञापन


हैदराबाद का नाम भी भाग्यनगर रखा जाएगा
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदलना अभी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलने से कुछ लोगों को पीड़ा हुई है। मैं इन लोगों को बताना चाहूंगा कि यह सिर्फ शुरुआत है क्योंकि अहमदनगर का नाम भी बदला जाएगा। इसका नाम बदलकर अहिल्याबाईनगर रखा जाएगा और अहमदनगर का नाम मिटा दिया जाएगा और हैदराबाद का नाम भी भाग्यनगर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर 'धाराशिव' करने की मंजूरी दी थी।


औरंगाबाद में पैदा हुए हैं, तो आपको संभाजीनगर में मरना होगा
औरंगाबाद शहर का नाम बदलने का विरोध करने वाले एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील पर तंज कसते हुए राज सिंह ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि वे औरंगाबाद में पैदा हुए थे और वे औरंगाबाद में मरेंगे। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि अगर आप औरंगाबाद में पैदा हुए हैं, तो भी आपको संभाजीनगर में मरना होगा। आप हिंदू राष्ट्र में मरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed