{"_id":"5b7991f342c792464e176432","slug":"bjp-mla-has-done-detention-in-office-the-intention-of-the-journey-to-kannvad-was-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक को प्रशासन ने कार्यालय में किया ‘नजरबंद’, कांवड़ यात्रा निकलवाने का था इरादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा विधायक को प्रशासन ने कार्यालय में किया ‘नजरबंद’, कांवड़ यात्रा निकलवाने का था इरादा
भाषा, बरेली
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली जिले के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में नयी परम्परा बनाते हुए खजुरिया गांव से कांवड़ यात्रा निकलवाने जा रहे क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजेश मिश्र को आज जिला प्रशासन ने उनके कार्यालय से नहीं निकलने दिया। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक मिश्र खजुरिया ब्रह्मनान गांव से कांवड़ यात्रा निकाले जाने का समर्थन कर रहे थे, जबकि इस गांव से पूर्व में कभी यह यात्रा नहीं निकली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश हैं कि ऐसी कोई भी नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी, लिहाजा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधायक को पूरे दिन कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया गया। कांवड़ियों को भी उमरिया गांव के मोड़ पर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों का हर हाल में पालन किया जाएगा। अगर कोई भी नई परम्परा कायम करने की कोशिश करता है और उससे कानून-व्यवस्था बिगड़ती है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उधर, खजुरिया गांव से कांवड़ यात्रा निकालने की कोशिश में करीब डेढ़ सौ कांवड़िये घंटों जनप्रतिनिधियों का इंतजार करते रहे लेकिन अंतिम सूचना मिलने तक कोई भी नेता उमरिया नहीं पहुंच सका था। तनाव के मद्देनजर मौके पर बड़े पैमाने पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।
कांवड़ियों को बीसलपुर मार्ग से होते हुए यात्रा ले जाने के लिये समझाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच, विधायक राजेश मिश्र ने बताया कि उनके नहीं जाने से कांवड़ किस रास्ते से निकलेगी, यह नहीं पता है लेकिन कांवड़ यात्रा हर हाल में निकलेगी।