फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP manifesto released for Hyderabad municipal elections

हैदराबाद नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, मुफ्त वैक्सीन का वादा

Thu, 26 Nov 2020 06:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 26 Nov 2020 06:00 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को हैदराबाद नगर निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।  इस घोषणापत्र में भाजपा ने दिल्ली सरकार के तर्ज पर बहुत सारी सुविधाएं देने का वादा किया है।  
 

विज्ञापन
BJP manifesto released for Hyderabad municipal elections
भाजपा का घोषणापत्र - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को हैदराबाद नगर निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।  इस घोषणापत्र में भाजपा ने दिल्ली सरकार की तर्ज पर बहुत सारी सुविधाएं देने का वादा किया है।  

विज्ञापन


घोषणापत्र में पार्टी ने हाल के समय में बारिश से प्रभावित हर परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, 100 यूनिट से कम खपत वाले परिवारों को नि:शुल्क बिजली, महानगर की बसों और मेट्रो ट्रेन में महिलाओं को मुफ्त में सफर की सुविधा देगी। हैदराबाद के नगर निकाय चुनावों के लिए जारी घोषणापत्र में पार्टी ने यह वादा किया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि केंद्र की सलाह के मुताबिक सभी को कोविड-19 टीका मुहैया कराया जाएगा। इसने कहा कि महानगर में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी योजना तैयार की जाएगी, जिसमें महानगर में हर किसी को मुफ्त में वायरस की जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणापत्र में नि:शुल्क पेयजल आपूर्ति, हर वर्ष तीन नये महिला थानों का निर्माण और महिलाओं के लिए हर एक किलोमीटर पर शौचालय का निर्माण, महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षा तक पहुंच में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सरकारी स्कूलों के छात्रों को नि:शुल्क टैबलेट का भी वादा किया गया है।


बृहद् हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) का चुनाव एक दिसंबर को होने वाला है। सीएमओ की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के बारे में पूछे जाने पर कि राज्य सरकार के पास सूचना है कि निकाय चुनावों से पहले कुछ नेता समस्याएं खड़ी करना चाहते हैं, इस पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कौन समस्या खड़ी करने का प्रयास कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को हैदराबाद नगर निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।  इस घोषणापत्र में भाजपा ने दिल्ली सरकार के तर्ज पर बहुत सारी सुविधाएं देने का वादा किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed