फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP lost in Delhi due to sudden disappearance of Congress says Union Minister Prakash Javadekar

कांग्रेस के ‘अचानक गायब’ होने से दिल्ली में मिली भाजपा को हार: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

Fri, 14 Feb 2020 08:22 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 14 Feb 2020 08:22 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसलिए हार मिली क्योंकि कांग्रेस चुनावी परिदृश्य से गायब हो गई। इससे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ जिस कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
BJP lost in Delhi due to sudden disappearance of Congress says Union Minister Prakash Javadekar
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए ‘अचानक गायब’ हुई कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस के चुनावी परिदृश्य से ‘गायब’ होने से भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अभी समझना थोड़ा मुश्किल है कि कांग्रेस खुद गायब हुई या जनता ने इसे गायब कर दिया या फिर सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस का वोट आप को हस्तांतरित किया गया। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 26 फीसदी वोट मिले थे जबकि विधानसभा चुनाव में मात्र चार प्रतिशत ही मिले। हालांकि उन्होंने कहा कि चुनावों में हार जीत लगी रहती है। पार्टी अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को जवाब तलब किया। बैठक में मौजूद कई नेताओं ने दलील दी कि हार की बड़ी वजह भाजपा और आप के बीच का मुकाबला सीधा रहा। करीब दो घंटे तक चली बैठक में भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष व पार्टी महासचिव भी मौजूद रहे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने वोट प्रतिशत बढ़ने के बाद भी मिली करारी हार पर चिंता जाहिर की। खासतौर से इसलिए भी कि चुनाव में पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। नेताओं ने बताया कि भाजपा और आप के बीच का सीधा मुकाबला हार की मुख्य वजह रही। पार्टी भविष्य में दिल्ली के चुनावों में पार्टी द्विपक्षीय मुकाबले को ध्यान में रखकर तैयारी करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चर्चा हुई कि सहयोगियों के साथ भाजपा को वोट शेयर आठ फीसदी बढ़ा है। लेकिन सीधा मुकाबला होने से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा। अगर एमसीडी व लोकसभा चुनाव के नजदीक भी कांग्रेस का प्रदर्शन रहता तो तस्वीर एकदम उलट होती।


पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली चुनाव पर आगे की चर्चा के लिए शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी। इससे पहले बुधवार को भी जेपी नड्डा ने पार्टी के महासचिवों के साथ दिल्ली चुनाव की समीक्षा के लिए बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed