फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP-led NDA government in Assam is likely to be sworn in for a third consecutive term on May 12

Assam: असम में 12 मई को हो सकता है नई NDA सरकार का शपथ ग्रहण, हिमंत सरमा दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 06 May 2026 06:58 PM IST
Rahul Kumar आईएएनएस, गुवाहाटी
आईएएनएस, गुवाहाटी Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 06 May 2026 06:58 PM IST
सार

विधानसभा चुनावों में भाजपा ने तीसरी बार जीती है।इस जीत के साथ ही भाजपा राज्य में तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी। हिमंत सरमा राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर 12 मई को शपथ ले सकते हैं। 

विज्ञापन
BJP-led NDA government in Assam is likely to be sworn in for a third consecutive term on May 12
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यापल लक्ष्मण को सौंपा अपना इस्तीफा - फोटो : ANI

विस्तार

असम में भाजपा नीत एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में गठबंधन की निर्णायक जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, 10 मई सुबह 10 बजे गुवाहाटी में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें गठबंधन विधायक औपचारिक रूप से अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके मद्देनजर सभी विजयी एनडीए उम्मीदवारों को 9 मई तक गुवाहाटी पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


10 मई को पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी 9 मई को असम पहुंचने की संभावना है। दोनों नेता सरकार गठन से जुड़ी बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि विधायक दल की बैठक के बाद एनडीए प्रतिनिधिमंडल 10 मई की शाम राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आर्य के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसके साथ ही मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत सरमा के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले बुधवार को हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव परिणामों की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद लोकतांत्रिक परंपरा के तहत मंत्रिपरिषद का इस्तीफा दिया गया है।


सरमा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ मौजूदा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश भी की, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। साथ ही नई सरकार के गठन तक मौजूदा सरकार को कार्यवाहक सरकार के रूप में काम जारी रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed