{"_id":"5d4811b08ebc3e6c9568ea89","slug":"bjp-leaders-said-the-sacrifice-of-shyamaprasad-mukherjee-become-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बड़े नेताओं ने कहा, श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ सफल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के बड़े नेताओं ने कहा, श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ सफल
Mon, 05 Aug 2019 05:49 PM IST
Trainee Trainee
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 05 Aug 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में संविधान के अनुच्छेद 370 के खण्ड एक को छोड़कर सभी प्रावधानों को निरस्त करने का प्रस्ताव पेश कर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के शीर्ष नेताओं ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान सफल हो गया है। बीजेपी के संस्थापक मुखर्जी का देहावसान कश्मीर में प्रवेश करने के समय गिरफ्तार किये जाने के बाद (अब्दुल्ला सरकार के समय) सन्देहास्पद परिस्थितियों में हो गया था।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने भी सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की है और सरकार के फैसले को अभूतपूर्व बताया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पार्टी संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान आज सार्थक हो गया है। दूसरे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आज के दिन को देश के इतिहास में स्वर्णिम दिन बताया है।
विज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि इससे देश के महत्वपूर्ण हिस्से में शांति कायम हो सकेगी। इससे न सिर्फ कश्मीर, बल्कि पूरे भारत के विकास को सकारात्मक दिशा मिलेगी।
विज्ञापन